गंगथ के व्यक्ति की लुधियाना में चाकू मारकर हत्या

Edited By Vijay, Updated: 13 Sep, 2018 09:31 PM

murder of person in ludhiana by knife

पुरानी गंगथ निवासी राकेश कुमार (48) पुत्र करमचंद की लुधियाना में अज्ञात लोगों द्वारा हत्या किए जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक राकेश कुमार लुधियाना की एक धागा फैक्ट्री में काम करता था और वहां वह कई सालों से बतौर फोरमैन...

गंगथ: पुरानी गंगथ निवासी राकेश कुमार (48) पुत्र करमचंद की लुधियाना में अज्ञात लोगों  द्वारा हत्या किए जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक राकेश कुमार लुधियाना की एक धागा फैक्ट्री में काम करता था और वहां वह कई सालों से बतौर फोरमैन कार्यरत था। बुधवार रात को जब 10:30 बजे के करीब जब वह किसी काम से क्वार्टर की तरफ  आ रहा था तो रास्ते में कुछ अज्ञात हमलावरों ने चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन लुधियाना रवाना हो गए तथा वीरवार शाम को  राकेश कुमार का शव पैतृक गांव गंगथ लाया गया, जहां छौंड खड्ड में बने श्मशानघाट में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। जानकारी मिली है कि हमले के समय राकेश कुमार ने अपने परिजनों को फोन किया था और कहा था कि मुझे बचा लो।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!