मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ के बड़े भाई का निधन, ​नेताओं और सामाजिक संस्थाओं ने जताया शोक

Edited By Jyoti M, Updated: 31 Mar, 2026 11:30 AM

mla bhuvneshwar gaur s elder brother buddhishwar gaur passes away

मनाली विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक भुवनेश्वर गौड के बड़े भाई, आदरणीय बुद्धिश्वर गौड जी के आकस्मिक निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। उनके निधन की खबर फैलते ही संपूर्ण मनाली निर्वाचन क्षेत्र और कुल्लू घाटी में शोक की लहर दौड़ गई है।

​मनाली (संजीव)। मनाली विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक भुवनेश्वर गौड के बड़े भाई, आदरणीय बुद्धिश्वर गौड जी के आकस्मिक निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। उनके निधन की खबर फैलते ही संपूर्ण मनाली निर्वाचन क्षेत्र और कुल्लू घाटी में शोक की लहर दौड़ गई है।

श्री बुद्धिश्वर जी न केवल विधायक भुवनेश्वर गौड के मार्गदर्शक थे, बल्कि समाज में भी अपनी मिलनसारिता और सौम्य स्वभाव के लिए जाने जाते थे। उनके असामयिक निधन को क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है। परिवार के सदस्यों और करीबियों के अनुसार, यह पूरे परिवार के लिए अत्यंत कठिन और पीड़ादायक समय है।

​नेताओं और सामाजिक संस्थाओं ने जताया शोक

इस दुखद घड़ी में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक संगठनों और स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त गौड परिवार को इस वज्रपात को सहने की शक्ति व संबल प्रदान करें।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!