Bilaspur: रात को अचानक घर से गायब हो गई नाबालिग लड़की, सुबह कुएं में मिला शव

Edited By Jyoti M, Updated: 23 Jan, 2025 12:17 PM

minor girl suddenly disappeared from home at night

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के घुमारवीं थाना क्षेत्र के कोटलू ब्राह्मणा पंचायत के गांव कोटलु बिंदडे में एक 16 वर्षीय लड़की का शव संदिग्ध हालत में कुएं से बरामद हुआ है। मृतक लड़की की पहचान रिद्धिमा निवासी गांव कोटलु बिंदडे के रूप में की गई है।

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के घुमारवीं थाना क्षेत्र के कोटलू ब्राह्मणा पंचायत के गांव कोटलु बिंदडे में एक 16 वर्षीय लड़की का शव संदिग्ध हालत में कुएं से बरामद हुआ है। मृतक लड़की की पहचान रिद्धिमा निवासी गांव कोटलु बिंदडे के रूप में की गई है।

पुलिस के मुताबिक रिद्धिमा बुधवार रात लगभग 11 बजे घर से गायब हो गई थी। उसके परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया। वीरवार सुबह लगभग 3 बजे जब परिजन लड़की की तलाश करते हुए घर के पास स्थित कुएं के पास पहुंचे तो उन्हें उसका शव कुएं में पड़ा हुआ दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। 

टीम ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला और उसे सिविल अस्पताल घुमारवीं भेजा। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि लड़की की मौत कैसे हुई है। पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है और लड़की की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए हर पहलू की जांच की जा रही है।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!