Edited By Vijay, Updated: 07 Aug, 2022 12:42 AM
प्रदेश के कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कांग्रेसी नेताओं की तुलना डोहरू मंडलियों से की है। ऊना में पत्रकारों से बात करते हुए कंवर ने कहा कि परम्परा के अनुसार रक्षाबंधन से विभिन्न मंडलियां देवी-देवताओं के छत्र लेकर निकलती...
ऊना (सुरेन्द्र): प्रदेश के कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कांग्रेसी नेताओं की तुलना डोहरू मंडलियों से की है। ऊना में पत्रकारों से बात करते हुए कंवर ने कहा कि परम्परा के अनुसार रक्षाबंधन से विभिन्न मंडलियां देवी-देवताओं के छत्र लेकर निकलती हैं और कांग्रेस का भी कुछ उसी तरह का हाल हो चुका है। हर नेता अपना अलग छत्र निकालकर जगह-जगह अपना चुनावी घोषणा पत्र जनता में बांट रहा है। शनिवार को जिला मुख्यालय पर गृहिणी सुविधा योजना के तहत महिलाओं को रसोई गैस कनैक्शन वितरित करने के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए कृषि मंत्री ने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए चलाई गई विभिन्न योजनाओं की बात करते हुए भाजपा को जन हितैषी भी करार दिया। कंवर ने कहा कि कांग्रेसी नेताओं द्वारा अपनी मर्जी के मुताबिक जनता में हवाई घोषणा करके अलग चुनावी घोषणा पत्र का ऐलान किया जा रहा है। यह कांग्रेस की बिखरी हालत का जीता जागता उदाहरण है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here