Edited By Kuldeep, Updated: 14 May, 2024 05:45 PM

फ्लॉप डायरैक्टर मैं नहीं बल्कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हैं। जिनकी सरकार मात्र 15 महीनों में ही फ्लॉप हो गई। यह बात नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने मंगलवार को मंडी में भाजपा प्रत्याशी के नामांकन के बाद सेरी मंच पर की गई जनसभा को...
मंडी (रजनीश): फ्लॉप डायरैक्टर मैं नहीं बल्कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हैं। जिनकी सरकार मात्र 15 महीनों में ही फ्लॉप हो गई। यह बात नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने मंगलवार को मंडी में भाजपा प्रत्याशी के नामांकन के बाद सेरी मंच पर की गई जनसभा को संबोधित करते हुए कही। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह विजन की बड़ी-बड़ी बातें कह रहे हैं। बेहतर होता कि यह विजन उन्होंने अपने परिवार को दिया होता जिन्होंने मंडी पर इतने लंबे समय तक राज किया तो आज मंडी की दशा कुछ और होती।
कांग्रेस के प्रत्याशी प्रदेश सरकार की कैबिनेट में बैठकर मंडी के विकास को रोकने वाले निर्णयों पर हस्ताक्षर करते रहे। मंडी आकर कांग्रेस के नेता जिस तरह से मंडी के मान-सम्मान और स्वाभिमान को ठेस पहुंचा रहे हैं और उसके बाद यहां के लोगों से वोट की उम्मीद रख रहे हैं, ऐसा कभी हो ही नहीं सकता। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के बड़े-बड़े नेताओं ने जब मंडी का अपमान किया तो हिमाचल कांग्रेस के नेताओं ने भी चुप रह कर उनका समर्थन किया। डेढ़ साल सत्ता में रहने के बाद आज वह अपने काम के नाम पर वोट नहीं मांग रहे हैं। इस मौके पर उनके साथ भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, पार्टी अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल सहित भाजपा विधायक उपस्थित रहे।
कांग्रेस एक ही परिवार की पार्टी बनकर रह गई है : बिंदल
जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस एक ही परिवार की पार्टी बनकर रह गई है। डाॅ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस नेता मोदी को हटाने की बात कर रहे हैं जबकि इस बार कांग्रेस को विपक्ष का दर्जा भी नहीं मिल पाएगा। कांग्रेस के नेता पार्टी को छोड़कर भाजपा में आ रहे, इसी का परिणाम है कि कांग्रेस पार्टी अब खाली हो रही है। सदर विधानसभा से वर्तमान भाजपा विधायक पहले कांग्रेस में थे वह भी कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। इसी तरह लाहौल-स्पीति से कांग्रेस के विधायक रवि ठाकुर भी कांग्रेस का छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि देश कांग्रेस नेतृत्व वाली अस्थिर व कमजोर सरकार नहीं चाहता। गठबंधन के ये लोग इतने डरे हैं कि इन्हें सपने में भी पाकिस्तान का परमाणु बम दिखाई देता है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here