शिमला में नर कंकाल मिलने से फैली सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Edited By Vijay, Updated: 21 Feb, 2020 08:51 PM

male skeleton found in shimla

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के तहत आने वाले क्षेत्र मलूठी के मरोदा नाले में एक नर कंकाल मिला है, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस कंकाल को बरामद कर छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि यह कंकाल मरोदा नाले के पास रास्ते से गुजर रही एक...

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के तहत आने वाले क्षेत्र मलूठी के मरोदा नाले में एक नर कंकाल मिला है, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस कंकाल को बरामद कर छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि यह कंकाल मरोदा नाले के पास रास्ते से गुजर रही एक महिला ने देखा, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस थाना ढली को दी गई। सूचना मिलते ही थाना ढली पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पुलिस को कंकाल के पास से टी-शर्ट, जूते, टॉर्च और नेपाली टोपी मिली है। पुलिस ने सारी चीजें कब्जे में लेकर कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी भेज दिया है।

टी-शर्ट पर लिखे थे ये शब्द

पुलिस को जो टी-शर्ट बरामद हुई है, उसमें नेपाल नैशनल ट्यूबरकलोसेस प्रीवीलेन्स सोसायटी लिखा हुआ है। मौके पर फोरैंसिक टीम ने जायजा लिया है और काफी सबूत जुटाए हैं। पुलिस की प्राथमिक जांच में यह लग रहा है कि यह कंकाल नेपाली मूल के व्यक्ति का हो सकता है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही कंकाल का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि यह कंकाल किसका है और यहां पर कैसे आया है। वहीं एसपी शिमला ओमापति जम्वाल ने बताया कि पुलिस ने ढली थाना के तहत मामला दर्ज सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

103 टनल के पास मिले शव की भी नहीं हुई शिनाख्त

पुलिस को थाना बालूगंज के तहत भी कुछ दिन पहले 103 टनल के पास भी एक नेपाली का शव बरामद हुआ था। पुलिस की जांच में सामने आया है कि नेपाली मूल के इस व्यक्ति की हत्या की गई थी। हालांकि मृतक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है और न ही हत्यारोपी का अभी तक कोई सुराग लग पाया है। इस मामले में पुलिस ने कई नेपाली और अन्य लोगों से पूछताछ की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!