Sirmaur: पझोता के दूरदराज क्षेत्र राहू मांदर में भारी भूस्खलन, दोमंजिला मकान और 3 वाहन क्षतिग्रस्त

Edited By Vijay, Updated: 17 Sep, 2024 10:48 AM

landslide in sirmaur

सिरमौर जिला के राजगढ़ उपमंडल की उपतहसील पझोता के दूरदराज क्षेत्र राहू मांदर में भारी भूस्खलन की घटना सामने आई है। नौहरा खड्ड के पास अचानक हुए इस भूस्खलन ने एक दोमंजिला रिहायशी मकान...

राजगढ़ (गोपाल): सिरमौर जिला के राजगढ़ उपमंडल की उपतहसील पझोता के दूरदराज क्षेत्र राहू मांदर में भारी भूस्खलन की घटना सामने आई है। नौहरा खड्ड के पास अचानक हुए इस भूस्खलन ने एक दोमंजिला रिहायशी मकान और 3 वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। सौभाग्यवश इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
PunjabKesari

घटना की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार पझोता प्रकाश चंद मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उनके अनुसार पहाड़ी से लगभग 200 मीटर की ऊंचाई से बड़े-बड़े पत्थर लुढ़कते हुए नेरीपूल-पुलबाहल सड़क पर गिरे। इन पत्थरों ने राजेंद्र सिंह के दोमंजिला मकान और तीन वाहनों को क्षति पहुंचाई है। मकान को पूरी तरह से खाली करा लिया गया है और प्रभावित परिवार को पास के वन विभाग के विश्राम गृह में ठहराया गया है, क्योंकि क्षेत्र में अभी भी भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।

घटना में राजेंद्र सिंह का मकान पूरी तरह से नष्ट हो गया है, जबकि आल्टो कार (HP08A-6478) और आल्टो कार (HP 16A 1826) पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इसके साथ ही एक पिकअप वाहन (HP16-3841) को भी आंशिक नुक्सान हुआ है। प्रारंभिक आकलन के अनुसार इस भूस्खलन में लगभग 15 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है और क्षेत्र में सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!