नाकांबदी पर पिकअप जीप से अफीम की खेप बरामद, चालक गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 25 Aug, 2019 09:43 PM

landanum recovered from pickup jeep

जिला किन्नौर एनएच-5 पर पवारी में पुलिस ने एक पिकअप जीप से अफीम की खेप बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में वाहन चालक को भी गिरफ्तार किया है।

रिकांगपिओ: जिला किन्नौर एनएच-5 पर पवारी में पुलिस ने एक पिकअप जीप से अफीम की खेप बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में वाहन चालक को भी गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार रिकांगपिओ थाना की पुलिस द्वारा पवारी में जब नाकाबंदी के दौरान वाहनों की चैकिंग की जा रही थी तो पवारी की तरफ  से एक पिकअप जीप आई जिसे पुलिस ने चैकिंग के लिए रोका और चालक से गाड़ी के कागजात चैक करवाने के लिए कहा।

कैरी बैग से बरामद हुईं 8 पुड़ियां

चालक ने जब डैशबोर्ड से कागज निकाले तो एक कैरी बैग को छिपाने की कोशिश की, जिस पर पुलिस को शक हुआ तथा जब उसने उस कैरी बैग को खोलकर चैक किया तो उसके अंदर एक पॉलीथीन में काले रंग के पदार्थ की 8 पुड़ियां बरामद हुई। इस पर उस पदार्थ को चैक करने पर पाया कि वह पदार्थ अफीम थी जिसका भार 79 ग्राम था। इस पर पुलिस ने चालक सुंदर कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

28 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर भेजा आरोपी

वहीं एसपी किन्नौर एसआर राणा ने बताया कि पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ  रिकांगपिओ थाना में मामला दर्ज किया है तथा आरोपी को सीजेएम कोर्ट स्थित रिकांगपिओ में पेश किया गया, जहां से उसे 28 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि उक्त आरोपी के खिलाफ  रिकांगपिओ थाना में पहले भी विभिन्न धाराओं के तहत 9 मामले दर्ज हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!