4 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का विधिवत तरीके से हुआ समापन(Video)

Edited By kirti, Updated: 15 Nov, 2019 12:09 PM

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला जिला के रामपुर बुशहर में आयोजित किए जा रहे 4 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का विधिवत समापन किया। इसके बाद मेले की सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुए। इस दौरान उन्होंने सांस्कृतिक संध्या मच में कलाकारों...

रामपुर बुशहर(विशेषर नेगी): मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला जिला के रामपुर बुशहर में आयोजित किए जा रहे 4 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का विधिवत समापन किया। इसके बाद मेले की सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुए। इस दौरान उन्होंने सांस्कृतिक संध्या मच में कलाकारों के आग्रह पर नृत्य भी किया। भारत दीपक व्यापारिक संबंधों के प्रतीक के रूप में बनाए जाने वाले इस अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का शुभारंभ 11 नवंबर को राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने किया। चार दिन तक चलने वाले इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के उत्सव में किनौरी सूखे मेवे, ऊनी वस्त्र व अन्य स्थानीय उत्पाद आकर्षण का केंद्र रहते हैं। वहीं समापन समारोह में जयराम ठाकुर ने बताया कि मेले और त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के प्रतीक होते हैं।
PunjabKesari

उन्होंने लवी मेले की समृद्ध संस्कृति और पहचान को बनाए रखने पर बल दिया। मेले की विधिवत समाप्ति के दौरान उन्होंने मेला मंच से कहा कि प्रदेश में युवाओं में जिस तरह से नशे की प्रवृत्ति बढ़ रही है वह चिंता का विषय है। हालांकि सरकार इस दिशा में गंभीर है। लेकिन इसे प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए सबको साथ मिलकर चलना होगा और एक जागरूकता लानी होगी की युवाओं को कैसे दूर रखा जाए। उन्होंने विकास की बात करते हुए कहा कि आज उन्होंने करीब 21 करोड़ रुपए लागत के उद्घाटनव शिलान्यास किए हैं। आने वाले समय में भी रामपुर के विकास के प्रति वचनबद्ध है। मेले की आखरी सांस्कृतिक संध्या में मुख्य कलाकार कैलाश खेर थे जबकि हिमाचली कलाकारों में कुलदीप शर्मा थे।
PunjabKesari

हिमाचली कलाकारों ने खच्चा खच भरे मच को नाचने पर मजबूर किया। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि धर्मशाला इन्वेस्टर मीट काफी सकारात्मक रहा और हिमाचल के लोगों को इसमें रोजगार मिले वह सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकारी क्षेत्र में बजट के हिसाब से काम चल रहा है, लेकिन निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए ग्लोबल इन्वेस्टर मीट का आयोजन किया गया और इसमें प्रदेश के लोगों को रोजगार मिले। ऐसे प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने निवेशकों के साथ समन्वय बनाने के लिए जल्दी अथॉरिटी के गठन की बात कही।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!