Shimla: इग्नू की टर्म एंड परीक्षाएं कल से, सिर्फ हॉल टिकट से नहीं मिलेगी एंट्री! साथ ले जानी होगी ये चीज

Edited By Vijay, Updated: 30 Nov, 2025 05:48 PM

ignou term end exams

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की दिसम्बर टर्म एंड परीक्षाएं सोमवार से शुरू होंगी। इन परीक्षाओं के आयोजन को लेकर इग्रू प्रबंधन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली हैं।

शिमला (ब्यूरो): इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की दिसम्बर टर्म एंड परीक्षाएं सोमवार से शुरू होंगी। इन परीक्षाओं के आयोजन को लेकर इग्रू प्रबंधन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षाओं को लेकर इग्नू ने सभी विद्यार्थियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को अपना हॉल टिकट तथा इग्नू द्वारा जारी पहचान पत्र साथ लाना होगा।

गैजेट्स पर लगा पूर्ण प्रतिबंध
इसके अतिरिक्त परीक्षा केंद्र के भीतर स्मार्ट वॉच, मोबाइल फोन, ईयर प्लग सहित किसी भी प्रकार के इलैक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना मना है। नियमों का उल्लंघन करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है। यह जानकारी इग्नू के अध्ययन केंद्र 1101 की समन्वयक डाॅ. मीनाक्षी द्वारा सभी विद्यार्थियों तक पहुंचाई गई है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से नियमों का पालन करते हुए परीक्षा में शामिल होने की अपील की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!