Bilaspur: एचआरटीसी की 'आमदनी अठन्नी, खर्चा रुपया', एक ही महीने में हो गया इतने करोड़ का घाटा

Edited By Vijay, Updated: 28 Feb, 2025 04:42 PM

hrtc s  income is 8 paisa expenditure is one rupee

हिमाचल पथ परिवहन निगम बिलासपुर डिपो मौजूदा समय घाटे में चल रहा है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक बिलासपुर डिपो को इस समय करीब डेढ़ करोड़ रुपए महीने का घाटा हो रहा है।

बिलासपुर (बंशीधर): हिमाचल पथ परिवहन निगम बिलासपुर डिपो मौजूदा समय घाटे में चल रहा है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक बिलासपुर डिपो को इस समय करीब डेढ़ करोड़ रुपए महीने का घाटा हो रहा है। इतना ही नहीं इस डिपो के लंबे रूट भी घाटे में हैं। जानकारी के अनुसार बिलासपुर डिपो में वर्तमान समय 121 बसें हैं, जबकि 169 रूट हैं। जिसमें 21 लांग रूट हैं और 148 लोकल रूट हैं। इसमें से दिल्ली के लिए 3 रूट, हरिद्वार के लिए 2, कटड़ा के लिए 1, अमृतसर के लिए 2, लुधियाना के लिए 1, चंडीगढ़ के लिए 9, नाहन के लिए 1, परवाणु के लिए 1 और 1 रूट चंबा-शिमला शामिल हैं। इनमें से अधिकांश रूट घाटे में चल रहे हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली रूट पर चलने वाली बसों का अंबाला से दिल्ली तक का निगम को प्रति सवारी करीब 14 रुपए टैक्स अदा करना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार गत जनवरी महीने में हिमाचल पथ परिवहन निगम बिलासपुर का खर्चा 4 करोड़ 27 लाख रुपए हुआ है जबकि इस महीने में 2 करोड़ 68 लाख 86 हजार रुपए की कमाई की है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक जनवरी महीने में निगम की बसें 6 लाख 95 हजार किलोमीटर चलीं। इस लिहाज से जनवरी महीने में प्रतिदिन बिलासपुर डिपो की बसें करीब 23,000 किलोमीटर विभिन्न रूटाें पर चलीं। इससे निगम को प्रति किलोमीटर 38.68 रुपए की कमाई हुई। जबकि प्रति किलोमीटर 52 रुपए खर्च हुए। जनवरी महीने में वेतन, भत्तों और तेल तथा कलपुर्जाें पर करीब 4 करोड़ 24 लाख रुपए खर्च हुए। इस लिहाज से निगम को बिलासपुर में 1 करोड़ 55 लाख 24 हजार रुपए का नुक्सान जनवरी महीने में हुआ है।

डिप्टी डीएम हिमाचल पथ परिवहन निगम बिलासपुर विवेक लखनपाल ने कहा कि जिला में कुछ रूट घाटे में चल रहे हैं। घाटे के रूटों बारे उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है। सरकार व निगम प्रबंधन इन्हें घाटे से उबारने का प्रयास कर रहा है। सरकार व प्रबंधन से इस बारे में जो भी निर्देश आएंगे। उस हिसाब से आगामी कार्रवाई की जाएगी। निगम प्रबंधन लोगों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने का प्रयास कर रहा है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!