HP By-Election Result 2024: हमीरपुर में कांग्रेस को झटका, डॉ. पुष्पिंद्र वर्मा इतने वोटों से हुए पीछे

Edited By Vijay, Updated: 13 Jul, 2024 11:10 AM

hp by election result 2024

हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव को लेकर मतगणना जारी है। चुनाव नतीजों के तहत सातवें राऊंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी डॉ.पुष्पिंद्र वर्मा भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा से 1545 वोटों के अंतर से पीछे हो गए हैं।

हिमाचल डैस्क: हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव को लेकर मतगणना जारी है। चुनाव नतीजों के तहत सातवें राऊंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी डॉ.पुष्पिंद्र वर्मा भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा से 1545 वोटों के अंतर से पीछे हो गए हैं। बता दें कि पहले 4 राऊंड में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. पुष्पिंद्र वर्मा बढ़त बनाए हुए थे लेकिन पांचवें और छठे और सातवें राऊंड के बाद भाजपा प्रत्याशी को 1545 वोटों की लीड मिल गई है। अभी 2 राऊंड की गिनती होना शेष है। बता दें कि वर्ष 2022 के चुनाव में हमीरपुर से निर्दलीय आशीष शर्मा ने अपनी जीत से सभी को चौंका दिया था लेकिन 2024 में राज्यसभा चुनाव प्रकरण के बाद आशीष शर्मा ने इस्तीफा दे दिया और अब भाजपा की तरफ से उपचुनाव लड़ रहे हैं। हमीरपुर सीट के चुनावी इतिहास की बात करें तो यहां पर भाजपा का दबदबा रहा है। अब तक यहां पर 10 बार विधानसभा चुनाव हुए हैं, जिनमें भाजपा यहां से 8 बार जीती है जबकि कांग्रेस केवल एक बार ही चुनाव जीत पाई है। इसके अलावा एक बार इस सीट पर जनसंघ का भी कब्जा रहा था। वर्ष 1967 में यहां पर पहली बार चुनाव हुए थे।
PunjabKesari

Hamirpur By-Election Result:
पहला राऊंड
भाजपा - 2804
कांग्रेस - 3004
लीड -200

दूसरा राऊंड
भाजपा - 5046
कांग्रेस - 6750
लीड -1704

तीसरा राऊंड
भाजपा - 7600
कांग्रेस - 9307
लीड -1707

चौथा राऊंड
भाजपा - 11138
कांग्रेस - 12021
लीड -883

पांचवां राऊंड
भाजपा - 15120
कांग्रेस - 15053
लीड -67

छठा राऊंड
भाजपा - 18319
कांग्रेस - 17576
लीड -743

सातवां राऊंड
भाजपा - 21934
कांग्रेस - 20389 
लीड -1545

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!