जल शक्ति विभाग में करुणामूलक आधार पर दी 419 नियुक्तियां, हिमाचल के 7 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

Edited By Kuldeep, Updated: 04 Jan, 2026 10:52 PM

himachal top 10 news

राज्य सरकार करूणामूलक आधार पर रोजगार प्रदान करने के लिए प्रमुखता से कार्य कर रही है और इसी कड़ी में जल शक्ति विभाग में करुणामूलक आधार पर 419 नियुक्तियां दी गई हैं।

हिमाचल डैस्क: राज्य सरकार करूणामूलक आधार पर रोजगार प्रदान करने के लिए प्रमुखता से कार्य कर रही है और इसी कड़ी में जल शक्ति विभाग में करुणामूलक आधार पर 419 नियुक्तियां दी गई हैं। राज्य में लगातार गिरते तापमान, शीतलहर और कोहरे के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में प्रस्तावित बर्फबारी से ठंड और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

 

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

Shimla: जल शक्ति विभाग में करुणामूलक आधार पर दी 419 नियुक्तियां : मुकेश अग्निहोत्री
राज्य सरकार करूणामूलक आधार पर रोजगार प्रदान करने के लिए प्रमुखता से कार्य कर रही है और इसी कड़ी में जल शक्ति विभाग में करुणामूलक आधार पर 419 नियुक्तियां दी गई हैं।

Weather update: हिमाचल के 7 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, कुछ स्थानों पर बर्फबारी व बारिश की संभावना
राज्य में लगातार गिरते तापमान, शीतलहर और कोहरे के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में प्रस्तावित बर्फबारी से ठंड और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

Kangra: एक ही घर से निकले 2 'शेर', भारतीय सेना की सबसे खतरनाक 'फोर्स' में हुए शामिल
पालमपुर के विकास खंड भवारना की ग्राम पंचायत बड़घवार के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है। यहां के वार्ड नंबर-3 के रहने वाले 2 सगे भाइयों शिवम कटोच और वंश कटोच का चयन भारतीय सेना की सबसे प्रतिष्ठित पैरा स्पेशल फोर्स में हुआ है।

Mandi: सुंदरनगर में युवाओं ने पकड़ा गौवंश से भरा वाहन, दस्तावेज न मिलने पर पुलिस ने शुरू की जांच
सुंदरनगर उपमंडल के भवाणा क्षेत्र में फोरलेन बाईपास के समीप उस वक्त हड़कंप मच गया, जब स्थानीय युवाओं की सतर्कता से गौवंश ले जा रहे एक संदिग्ध टैंपो को रोका गया।

Shimla: सिलैंडर फटने से 39 वर्षीय व्य​क्ति की मौत
जिला के चौपाल पुलिस थाना के तहत देवत बाजार के साथ सटे एक शैड में सिलैंडर फटने से जोरदार धमाका हो गया और शैड जहां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ, वहीं इसमें नेपाली मूल के एक व्यक्ति की झुलस जाने से मौत हो गई।

Himachal: चम्बा के पांगी में बदला मौसम का मिजाज, किलाड़ में 3 इंच ताजा बर्फबारी दर्ज
चम्बा जिले के दुर्गम जनजातीय क्षेत्र पांगी में रविवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली, जिसके चलते पूरी घाटी में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया।

Mandi: ताजा घटनाओं से प्रदेश शर्मसार, जनता के बीच भय व आतंक का माहौल : जयराम
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि जिस प्रकार की घटनाएं पहाड़ी प्रदेश में घट रही हैं वो बेहद चिंताजनक हैं। ऐसा लग रहा है जनता का सरकार की कानून व्यवस्था से विश्वास ही उठ गया है।

Shimla: हिमाचल में स्थापित उद्योगों को सशक्त बनाएगी सरकार, शीघ्र लाई जाएगी नई उद्योग नीति : सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में शीघ्र ही नई उद्योग नीति लाई जाएगी। प्रदेश सरकार निवेश-अनुकूल परितंत्र विकसित करने के लिए निरंतर नवीन पहलें कर रही है, ताकि हिमाचल प्रदेश निवेशकों के लिए एक भरोसेमंद और आकर्षक इन्वैस्ट डैस्टीनेशन बन सके।

Kangra: पुलिस गश्त के दौरान 497 ग्राम चरस बरामद, 2 गिरफ्तार
पालमपुर पुलिस ने 2 व्यक्तियों को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस प्रमुख अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस थाना पालमपुर की विशेष टीम द्वारा गश्त व ट्रैफिक चैकिंग के दौरान एक वाहन में रमेश कुमार जिल्हन झटिंगरी जिला मंडी तथा शशि कुमार वासी समीप डिग्री कॉलेज पालमपुर के कब्जे से 497 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।

Kullu: मनाली में ईंटों और लाठियों से व्यक्तियों पर किया हमला पुलिस ने केस दर्ज करके शुरू की छानबीन
पर्यटन नगरी मनाली में कुछ लोगों पर होटल स्टाफ ने ईंटों और लाठियों से हमला कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार रूपलाल निवासी मनाली की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!