Weather update: हिमाचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, अंधड़ और बिजली गिरने का अलर्ट

Edited By Kuldeep, Updated: 07 Feb, 2026 11:18 PM

shimla weather cold

राज्य में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है और आने वाले दिनों में कई इलाकों में बारिश-बर्फबारी के साथ तेज अंधड़ और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

शिमला (संतोष): राज्य में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है और आने वाले दिनों में कई इलाकों में बारिश-बर्फबारी के साथ तेज अंधड़ और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। राज्य में सोमवार की रात से मौसम बिगड़ेगा और 10 फरवरी को बर्फबारी-बारिश के साथ तेज अंधड़ और बिजली गिरने का यैलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 8 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका असर 9, 10 और 11 फरवरी को प्रदेश में दिखाई देगा।

10 फरवरी को अंधड़ और आसमानी बिजली गिरने का यैलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि 9 और 11 फरवरी के लिए किसी प्रकार का अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन इन दिनों भी मौसम खराब रहने और कुछ स्थानों पर वर्षा या बर्फबारी की संभावना बनी रहेगी। 12 और 13 फरवरी को मौसम फिर से साफ रहने का अनुमान है।

जनजातीय इलाकों में शीतलहर का प्रकोप
तापमान की बात करें तो जनजातीय जिलों में न्यूनतम तापमान शून्य से काफी नीचे बना हुआ है। लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 13.7 डिग्री सैल्सियस और स्पीति के ताबो में माइनस 11.2 डिग्री दर्ज किया गया। किन्नौर के कल्पा में तापमान माइनस 2.4 डिग्री रहा, जो प्रदेश के अन्य हिस्सों की तुलना में काफी कम है। अन्य ठंडे स्थानों में मनाली में 0.3, भरमौर में 1, भुंतर में 2.6 और धर्मशाला में 3.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। सराहन में 3.5, सुंदरनगर और सोलन में 4.1-4.1, कांगड़ा में 5.3 और मंडी में 5.5 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ।

 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!