RDG बंद करने पर CM सुक्खू ने घेरी केंद्र सरकार, बिजली बोर्ड ने काटा सरकारी दफ्तर का कनैक्शन, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

Edited By Vijay, Updated: 06 Feb, 2026 11:28 PM

himachal top 10 news

राज्य के मैदानी इलाकों में घने कोहरे का प्रकोप बना हुआ है। माैसम विभाग ने 4 जिलों में घने कोहरा का यैलो अलर्ट जारी किया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केंद्र सरकार द्वारा राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) बंद किए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त...

हिमाचल डैस्क: राज्य के मैदानी इलाकों में घने कोहरे का प्रकोप बना हुआ है। माैसम विभाग ने 4 जिलों में घने कोहरा का यैलो अलर्ट जारी किया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केंद्र सरकार द्वारा राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) बंद किए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। चम्बा शहर में बिजली बिलों का भुगतान न करने वाले सरकारी विभागों और निजी उपभोक्ताओं पर बिजली बोर्ड ने अब सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार पर विपक्षी विधायकों की प्राथमिकताओं की डीपीआर रोकने का आरोप लगाया है। कांगड़ा के देहरा क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। चंबा जिले के भरमौर विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार काे एक भीषण अग्निकांड की घटना सामने आई है। कोर्ट के आदेश पर अम्ब पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के आरोप में नंगल की एक कम्पनी से जुड़े 3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सोलन जिले के कसौली क्षेत्र में कुठाड़ के पास शनोगी गांव में हुई नवविवाहिता की हत्या के मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

बिलासपुर-कांगड़ा समेत इन जिलों में कोहरे का यैलाे अलर्ट, 10 फरवरी से फिर बदलेगा मौसम
राज्य के मैदानी इलाकों में घने कोहरे का प्रकोप बना हुआ है। जहां बिलासपुर में घना कोहरा देखा गया है, वहीं शनिवार को 4 जिलों बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा व मंडी में अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावनाओं के साथ यैलो अलर्ट जारी किया गया है। 

RDG बंद करने पर CM सुक्खू ने घेरी केंद्र सरकार, बाेले-कुशल वित्तीय प्रबंधन के साथ राजस्व बढ़ाने के लिए लेने हाेंगे कड़े फैसले
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केंद्र सरकार द्वारा राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) बंद किए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि इस फैसले से राज्य को लगभग 50 हजार करोड़ रुपए का भारी नुक्सान होगा। 

बिजली बोर्ड का बड़ा एक्शन, बिल का भुगतान न करने पर सरकारी दफ्तर का काटा कनैक्शन
चम्बा शहर में बिजली बिलों का भुगतान न करने वाले सरकारी विभागों और निजी उपभोक्ताओं पर बिजली बोर्ड ने अब सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद बिल जमा न करने पर बोर्ड ने कड़ा रुख अपनाते हुए शुक्रवार को बीआरसीसी कार्यालय चम्बा का बिजली कनैक्शन काट दिया। 

सरकार ने रोकी विपक्षी विधायक प्राथमिकताओं की डीपीआर : जयराम
नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार पर विपक्षी विधायकों की प्राथमिकताओं की डीपीआर रोकने का आरोप लगाया है। उन्होंने सरकार पर विधायक क्षेत्र विकास निधि व ऐच्छिक निधि रोकने का भी आरोप लगाया। 

देहरा में अजीबोगरीब मामला, एक्सीडैंट में टोटल लॉस हुई गाड़ी का कटा चालान
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के देहरा क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक ऐसी गाड़ी का ऑनलाइन चालान काट दिया गया, जो पिछले करीब 7 माह से दुर्घटनाग्रस्त होकर एक जगह खड़ी है।

भरमौर के इस 200 साल पुराने मंदिर में लगी भीषण आग, जलकर हुआ राख; लाखों का नुकसान
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक भीषण अग्निकांड की घटना सामने आई है। ग्राम पंचायत खुंदेल के गिरड़ स्थित सुप्रसिद्ध और ऐतिहासिक गिरड़ माता मंदिर में अचानक लगी आग ने देखते ही देखते पूरे देवस्थान को अपनी चपेट में ले लिया।

सऊदी अरब में नौकरी के नाम पर युवक से ठगी, न विदेश भेजा और न लाइसैंस लौटाया
कोर्ट के आदेश पर अम्ब पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के आरोप में नंगल की एक कम्पनी से जुड़े 3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार उपमंडल अम्ब के तहत गांव ज्वार निवासी अशोक कुमार पुत्र गुरदेव सिंह ने शिकायत में बताया है कि उनका बेटा रोहित कुमार पोकलेन ऑप्रेटर है और नौकरी की तलाश में था। 

हिमाचल की बेटी ने भरी सफलता की उड़ान, भारतीय वायु सेना में बनी फ्लाइंग ऑफिसर
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के निरमंड तहसील के नावा गांव की बेटी ज्योति (जागृति) ने भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर देवभूमि का नाम रोशन किया है। जागृति की इस उपलब्धि से न केवल निरमंड, बल्कि पूरे कुल्लू जिले में खुशी की लहर है।

भयानक हादसा: तेज रफ्तार टैंकर ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवती की मौत
जिला पुलिस बद्दी के तहत सड़क हादसों में एक युवती की मौत और एक व्यक्ति के घायल होने का समाचार है। जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना बद्दी के अंतर्गत भुड बैरियर के पास एक तेज रफ्तार टैंकर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी के पीछे बैठी युवती सड़क पर गिर गई और टैंकर की चपेट में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 

विवाह के 2 महीने बाद खौफनाक अंत! पति ने भाई और भतीजी संग मिलकर की थी पत्नी की हत्या; कसौली हत्याकांड की सुलझ गई मिस्ट्री
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के कसौली क्षेत्र में कुठाड़ के पास शनोगी गांव में हुई नवविवाहिता की हत्या के मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जिस मौत को आरोपियों ने 'आत्महत्या' करार देने की पूरी कोशिश की थी, कसौली पुलिस ने उस साजिश का पर्दाफाश कर दिया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!