Weather Updates: मंगलवार रात्रि में गिरे बर्फ के फाहे, दो जिलों में घने कोहरे का यैलो अलर्ट

Edited By Kuldeep, Updated: 11 Feb, 2026 08:14 PM

shimla weather cold

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मंगलवार रात्रि को गोंदला में बर्फ के फाहे गिरे हैं और ताबो में 3 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई। मैदानी इलाकों में कई जगह घना कोहरा छाया रहा।

शिमला (संतोष): पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मंगलवार रात्रि को गोंदला में बर्फ के फाहे गिरे हैं और ताबो में 3 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई। मैदानी इलाकों में कई जगह घना कोहरा छाया रहा। इसमें बिलासपुर और मंडी में घना कोहरा छाया रहा, जिससे सुबह के समय दृश्यता में कमी आई है। गुरुवार को भी मंडी व बिलासपुर जिलों में घना कोहरा छाए रहने का यैलो अलर्ट जारी किया गया है। ताबो में 33 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चली, जबकि राज्य में कहीं भी शीतलहर का प्रकोप नहीं देखा गया।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 17 फरवरी तक मौसम पूरी तरह से साफ व शुष्क बना रहेगा। हालांकि 13 व 16 फरवरी को दो नए पश्चिमी विक्षोभ एक के बाद एक आने की संभावनाएं हैं, लेकिन यह इतने प्रभावी व असरदार नहीं होंगे। हालांकि 16 व 17 फरवरी को प्रदेश के उच्च पर्वतीय इलाकों में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा व हिमपात होने के आसार अवश्य बने हुए हैं।

बुधवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में धूप खिली। ऊना में अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री और राजधानी शिमला में 17.6 डिग्री रिकार्ड किया गया है। हालांकि राज्य के जनजातीय इलाकों में ठंड का असर बना हुआ है। कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 6.3 डिग्री, ताबो में माइनस 5.7 व कल्पा में माइनस 1.5 डिग्री रहा। इसके अलावा शिमला में 6.2, सुंदरनगर में 4.8, भुंतर में 4.4, धर्मशाला में 6.6, ऊना में 7.7, नाहन में 9.3, पालमपुर में 7, सोलन में 4.7, मनाली में 1.7, कांगड़ा में 7.2, मंडी में 6.1, बिलासपुर में 7, जुब्बड़हट्टी में 8.6, सेओबाग में 3.3, बरठी में 4.6, कसौली में 8.5, पांवटा साहिब में 10, सराहन में 4.3, देहरा गोपीपुर में 9, नेरी में 11.7 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!