Himachal Accident: श्रद्धालुओं के साथ बड़ा हादसा, खाई में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

Edited By Jyoti M, Updated: 10 Apr, 2026 02:46 PM

himachal accident tractor trolley falls into gorge 3 dead 15 injured

ढलियारा क्षेत्र में शिव मंदिर के पास तीखे मोड़ पर एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 फुट गहरी खाई में गिर गई।

देहरा (सेठी)। ढलियारा क्षेत्र में शिव मंदिर के पास तीखे मोड़ पर एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 फुट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में अब तक 3 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि लगभग 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि सभी लोग पंजाब के कपूरथला से आए थे और माता चिंतपूर्णी के दर्शन करने के बाद ज्वालामुखी की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। सभी घायलों को तुरंत देहरा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रशासन द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!