Edited By Vijay, Updated: 02 Mar, 2024 08:22 PM
पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए हैरोइन तस्करी के मामले में चंडीगढ़ से एक हैरोइन सप्लायर को गिरफ्तार किया है। धर्मपुर पुलिस द्वारा 2 युवकों को 8 ग्राम हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था।
सोलन (अमित): पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए हैरोइन तस्करी के मामले में चंडीगढ़ से एक हैरोइन सप्लायर को गिरफ्तार किया है। धर्मपुर पुलिस द्वारा 2 युवकों को 8 ग्राम हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि जिले की स्पैशल टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर हरियाणा रोडवेज की बस को चैक किया गया। चैकिंग के दौरान बस में सवार युवक कपिल व पारस निवासी सलोगड़ा से करीब 8 ग्राम हैरोइन बरामद की गई थी। इन आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ था कि यह हैरोइन चंडीगढ़ से एक खालिद नामक व्यक्ति से खरीदकर लाए थे। इस पर धर्मपुर पुलिस की टीम ने आरोपी मुहम्मद खालिद को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। उसे न्यायालय में पेश करके 5 दिन रिमांड का हासिल किया गया है। मामले की जांच जारी है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here