कुल्लू दशहरा में 2 हजार बजंतरी एक साथ बजाएंगे देव धुन : गोविंद ठाकुर

Edited By Vijay, Updated: 12 Sep, 2019 04:27 PM

govind thakur in kullu

8 से 14 अक्तूबर तक चलने वाले अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में इस बार 2 हजार बजंतरियों द्वारा एक साथ देव धुन बजाई जाएगी। यह जानकारी वन, परिवहन व युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह ठाकुर ने...

कुल्लू (मनमिंदर):  8 से 14 अक्तूबर तक चलने वाले अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में इस बार 2 हजार बजंतरियों द्वारा एक साथ देव धुन बजाई जाएगी। यह जानकारी वन, परिवहन व युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह ठाकुर ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बार सीएम जयराम ठाकुर ने परंपराओं को सहेजने के लिए यह परामर्श दिया था। उन्होंने कहा कि 12 या 13 अक्तूबर जिस दिन सीएम कार्यक्रम में मौजूद होंगे, उस दिन देव धुन कार्यक्रम का आयोजन होगा। देव ध्वनि के साथ पुजारी मंत्र उच्चारण करेंगे।

प्लास्टिक मुक्त होगा कुल्लू दशहरा

उन्होंने कहा कि इस बार कुल्लू दशहरा प्लास्टिक मुक्त होगा। जिला में अधिकारियों को मिलने वाले बुके से भी प्लास्टिक हटेगा तथा उसमें टेप की जगह ऊन या अन्य धागा लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार यातायात व्यवस्था के लिए अलग से रिजर्व बटालियन तैनात की जाएगी। मैदान पर नजर रखने के लिए दो ड्रोन कैमरों का भी इस्तेमाल किया जाएगा। दशहरा उत्सव को इस बार शहर को 4 जोन में बांटा जाएगा। गाडिय़ों के शहर में आते ही पुलिस को इसकी जानकारी मिलेगी।

70 की जगह लगाए जाएंगे 90 सीसीटीवी कैमरे

उन्होंने कहा कि दशहरा उत्सव में इस बार 70 की जगह 90 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। दशहरा की सांस्कृतिक संध्या के लिए स्थानीय कलाकारों के ऑडिशन होंगे व उन्हें इसी दौरान पूर्व में किए कार्यक्रमों की जानकारी देनी होगी। दलालों को रोकने के लिए प्रशासन ने यह कदम उठाया है। जाति आधारित या अन्य फूहड़ गीत गाने वालों को मौका नहीं दिया जाएगा। परिवहन मंत्री ने 10 फीसदी तक प्लॉट रेट बढ़ाने का भी सुझाव दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!