Bilaspur: हिम भोग जैविक मक्की का आटा अब जिले के सभी डिपुओं में होगा उपलब्ध

Edited By Jyoti M, Updated: 30 Jan, 2025 01:09 PM

flour will now be available in all the depots of the district

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा जिले के सभी सस्ते राशन के डिपुओं में अब हिम भोग मक्की का आटा मुहैया करवाया जाएगा। जानकारी के अनुसार विभाग ने पहले ट्रायल के तौर पर इस महीने कुछ डिपुओं में इस आटे की सप्लाई की थी। संबंधित डिपो में इस आटे की काफी खपत हो...

बिलासपुर, (बंशीधर): खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा जिले के सभी सस्ते राशन के डिपुओं में अब हिम भोग मक्की का आटा मुहैया करवाया जाएगा। जानकारी के अनुसार विभाग ने पहले ट्रायल के तौर पर इस महीने कुछ डिपुओं में इस आटे की सप्लाई की थी। संबंधित डिपो में इस आटे की काफी खपत हो चुकी है तथा अन्य डिपो से भी इसकी डिमांड आ रही है। जिस पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने जिले के सभी डिपुओं में इसकी आपूर्ति करने का निर्णय लिया है।

विभाग द्वारा पहले चरण में जिले के 120 डिपुओं में 41 क्विंटल हिम भोग आटे की आपूर्ति की थी। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक इन डिपुओं में करीब 12 क्विंटल मक्की का आटा बिक चुका है तथा अन्य डिपुओं से भी बढ़ रही डिमांड के मद्देनजर खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने जिले में सभी डिपुओं में आटे की सप्लाई करने का निर्णय लिया है।

विभाग ने की है 144 क्विंटल जैविक मक्की की खरीद

जानकारी के अनुसार खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने जिले में 144 क्विंटल जैविक मक्की की खरीद की है। विभाग ने इस मक्की को जिले के झबोला स्थित एक आटा मिल को पिसाई के लिए भेजा था जिसमें से पहले चरण में विभाग ने 41 क्विंटल आटा उठाया था। लोग इस आटे को काफी पसंद कर रहे हैं। जिस पर विभाग द्वारा अन्य डिपुओं में भी इस आटे की आपूर्ति की जाएगी। मक्की का यह आटा एक किलोग्राम और 5 किलोग्राम के पैक में उपलब्ध है। विभाग द्वारा अब जिले के 250 डिपुओं में यह आटा उपलब्ध करवाया जाएगा।

ब्रिजेंद्र सिंह पठानिया, जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग बिलासपुर का कहना है कि हिम भोग मक्की का जैविक आटा अब जिले के सभी डिपुओं में उपलब्ध होगा। डिमांड आने के कारण सभी डिपुओं में आटे की सप्लाई करने का निर्णय लिया गया है। अगले 10 दिन में सप्लाई डिपुओं में पहुंच जाएगी।

जैसे जैसे मिल से आटे की खेप पहुंच रही है, वैसे-वैसे डिपुओं को भेजी जा रही है। इस आटे की कीमत 50 रुपए किलोग्राम निर्धारित की गई है। शहरी क्षेत्र के डिपुओं में 20 किलो व ग्रामीण क्षेत्र के डिपुओं में 10 किलोग्राम की सप्लाई भेजी जा रही है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!