ऊना में आग का तांडव, प्रवासी मजदूरों की 6 झुग्गियां जलकर राख

Edited By Vijay, Updated: 05 Jan, 2020 11:07 PM

fire in slums of migrant laborers

ऊना जिला के अंतर्गत आती रक्कड़-कालोनी स्थित धर्माणी कालोनी में रविवार सायं 3 बजे प्रवासी मजदूरों की झुग्गी-झोंपड़ियों में भीषण आग लग गई। इस आग में प्रवासी मजदूरों की 6 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। वहीं सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के कर्मी भी गाड़ी...

ऊना (सुरेन्द्र): ऊना जिला के अंतर्गत आती रक्कड़-कालोनी स्थित धर्माणी कालोनी में रविवार सायं 3 बजे प्रवासी मजदूरों की झुग्गी-झोंपड़ियों में भीषण आग लग गई। इस आग में प्रवासी मजदूरों की 6 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। वहीं सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के कर्मी भी गाड़ी सहित मौके पर पहुंच गए। फायरमैन वीरेन्द्र कुमार, दक्ष कुमार व चालक गुरभाग सिंह पर आधारित टीम ने आग पर काबू पाया और दूसरी झुग्गियों को आग की चपेट में आने बचाया। अज्ञात कारणों से लगी इस आग से प्रवासी मजदूरों की खाद्य सामग्री के अलावा झुग्गियों में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। इस घटना में प्रवासी मजदूरों का करीब एक लाख 20 हजार रुपए के नुक्सान का आकलन किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!