डल्हौजी मार्कीट में लगी भीषण आग, करोड़ों का माल जलकर खाक (Video)

Edited By Vijay, Updated: 05 Sep, 2019 02:00 PM

चम्बा जिला के अंतर्गत आती पर्यटन नगरी डल्हौजी के गांधी चौक के साथ लगती मार्कीट में रात को आग लगने से कई दुकानों के राख होने का अंदेशा है।

डल्हौजी/चम्बा (शमशेर/विनोद): चम्बा जिला के अंतर्गत आती पर्यटन नगरी डल्हौजी के गांधी चौक के साथ लगती मार्कीट में रात को आग लगने से कई दुकानों के राख होने का अंदेशा है। ऐसा माना जा रहा है कि आग की ये लपटें उस मार्कीट में मौजूद एक कैफे से निकली जिसने साथ लगती करीब आधा दर्जन दुकानों को चपेट में ले लिया है। जानकारी मिलने तक अग्निशमन विभाग का दस्ता मौके पर पहुंचकर आग पर नियंत्रण पाने में जुट गया था तो वहीं पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
PunjabKesari

आग लगने के कारणों का नहीं चला पता

आग लगने के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चला है लेकिन इस घटना में इस बाजार में मौजूद लकड़ी की बनी पुरानी दुकानों के जलने और इनमें रखा काफी सामान जलकर राख हो गया है। इस घटना से करोड़ों रुपए की संपत्ति के जलने की बात कही जा रही है। एसपी चम्बा डॉ. मोनिका ने कहा कि पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!