Himachal: डीजल के दाम बढ़ने पर एशिया की सबसे बड़ी ट्रक यूनियन ने बढ़ाया माल भाड़ा

Edited By Vijay, Updated: 15 May, 2026 08:49 PM

largest truck union of asia hikes freight charges following rise in diesel price

डीजल के दाम बढ़ने से एशिया की सबसे बड़ी ट्रक यूनियन ने माल भाड़ा बढ़ा दिया है। भाड़ा बढ़ने से औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में तैयार होने वाले उत्पाद भी अब महंगे हो जाएंगे।

नालागढ़ (सतविन्द्र): डीजल के दाम बढ़ने से एशिया की सबसे बड़ी ट्रक यूनियन ने माल भाड़ा बढ़ा दिया है। भाड़ा बढ़ने से औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में तैयार होने वाले उत्पाद भी अब महंगे हो जाएंगे। भाड़े का असर कच्चे माल पर भी पड़ेगा। केंद्र ने डीजल के दाम पर 3 रुपए बढ़ा दिए है। ट्रक यूनियन का बीबीएनआईए के साथ एमओयू साइन हुआ है, जिसके तहत एक रुपए दाम बढ़ने से छोटी गाड़ी पर 30 पैसे और बड़ी गाड़ी पर 50 पैसे भाड़ा बढ़ेगा। अगर यह कम होता है तो इसी हिसाब से भाड़ा कम हो जाएगा। 3 रुपए बढ़ने से छह टायर वाली गाड़ी पर 90 पैसे तथा दस टायर वाली गाड़ी पर डेढ़ रुपए भाड़ा बढ़ गया है। 

शुक्रवार से ट्रक यूनियन ने नए रेट लागू कर दिए हैं। बद्दी से दिल्ली की दूरी करीब 300 किलोमीटर है। अब दिल्ली जाने वाले छोटे ट्रकों पर 234 रुपए व बड़े ट्रकों पर 400 रुपए प्रति भाड़ा बढ़ जाएगा। वहीं बद्दी से मुंबई की दूरी करीब 1684 किलोमीटर है। अब मुंबई जाने वाली छोटी गाड़ी का भाड़ा 1515 रुपए व बड़ी गाड़ी का भाड़ा 2500 रुपए बढ़ जाएगा। कोलकाता का भाड़ा छोटे ट्रक के लिए 1635 रुपए व बड़े ट्रक के लिए 2725 रुपए बढ़ जाएगा। वहीं चेन्नई के लिए छोटे ट्रक का 2244 रुपए व बड़े ट्रक के लिए 3741 रुपए भाड़ा बढ़ जाएगा। ट्रक यूनियन के प्रधान विद्या रतन चौधरी ने बताया कि ट्रक यूनियन ने बीबीएनआईए के साथ एमओयू हुआ है, जिसके तहत अगर एक रुपए डीजल के दाम बढ़ते हैं तो छोटी गाड़ी पर 30 रुपए व बड़ी गाड़ी पर 50 पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ गए हैं। बढ़े हुए दाम शुक्रवार से लागू हो जाएंगे।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!