चंबा और लाहौल स्पीति में महसूस हुए भूकंप के झटके

Edited By prashant sharma, Updated: 05 Apr, 2021 10:20 AM

earthquake tremors felt in chamba and lahaul spiti

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इस बार प्रदेश के चंबा और लाहौल-स्पीति जिले में बीती रात को भूकंप आया है। चंबा में रात करीब 2ः01 बजे भूकंप आया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.4 रही

शिमला : हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इस बार प्रदेश के चंबा और लाहौल-स्पीति जिले में बीती रात को भूकंप आया है। चंबा में रात करीब 2ः01 बजे भूकंप आया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.4 रही और इसका केंद्र जमीन के अंदर 14 किलोमीटर गहराई पर था। इसी तरह लाहौल-स्पीति में रात करीब 3ः39 बजे 2.8 की तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र जमीन के अंदर पांच किलोमीटर गहराई पर था। हालांकि भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से भूकंप की पुष्टि की गई है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!