चिकित्सक पर फूट सकता है शिकायत पत्र का बम!

Edited By Updated: 02 Nov, 2016 04:17 PM

doctor complaint letters  dr cmo vinod sharma

हिमाचल के चंबा जिले में तैनात एक सरकारी चिकित्सक के व्यवहार को लेकर 5 लोगों ने सी.एम.ओ. चम्बा को शिकायत पत्र भेजे हैं।

चंबा: हिमाचल के चंबा जिले में तैनात एक सरकारी चिकित्सक के व्यवहार को लेकर 5 लोगों ने सी.एम.ओ. चम्बा को शिकायत पत्र भेजे हैं। इन शिकायत पत्रों पर अगर नजर दौड़ाई जाए तो उक्त चिकित्सक पर लगाए गए आरोप काफी गंभीर हैं जिसमें उक्त चिकित्सक को जिला से बाहर भेजने की भी बात शामिल है।


उधर, सी.एम.ओ. चम्बा डा. विनोद शर्मा ने इन शिकायत पत्रों में लिखी गई शिकायतों की सच्चाई जानने के निर्देश दे दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार उक्त चिकित्सक पर तीसा क्षेत्र के एक व्यक्ति ने जहां उनके साथ ठीक ढंग से व्यवहार नहीं करने का आरोप जड़ा है तो एक अन्य क्षेत्र की महिला ने भी इसी प्रकार का आरोप अपने लिखे पत्र में जड़ा है। नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने भी शिकायत पत्र सी.एम.ओ. को भेजा है। जानकारी के अनुसार इन 5 शिकायत पत्रों में एक ही चिकित्सक के व्यवहार को लेकर शिकायत की गई है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!