हिमाचल में "डिजिटल साथी-बच्चों का सहारा, फोन हमारा" अभियान शुरू, शिक्षा मंत्री ने किया शुभारंभ

Edited By Vijay, Updated: 15 Jul, 2021 10:39 PM

digital saathi baccho ka sahara phone humara campaign started

" डिजिटल साथी-बच्चों का सहारा, फाेन हमारा" अभियान की शिक्षा विभाग ने वीरवार काे शुरूआत की। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने सचिवालय में इसका शुभारंभ किया। इस दौरान उन्हाेंने जरूरतमंद 100 बच्चों को स्मार्ट फोन देने की घोषणा भी की। इसके साथ ही...

शिमला (ब्यूराे): " डिजिटल साथी-बच्चों का सहारा, फाेन हमारा" अभियान की शिक्षा विभाग ने वीरवार काे शुरूआत की। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने सचिवालय में इसका शुभारंभ किया। इस दौरान उन्हाेंने जरूरतमंद 100 बच्चों को स्मार्ट फोन देने की घोषणा भी की। इसके साथ ही शिक्षा मंत्री ने गैर-सरकारी संस्थाओं, औद्योगिक घरानों व प्रदेश की जनता से गरीब बच्चों को स्मार्ट फोन दान करने की अपील भी की। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी वर्चुअल तौर पर जुड़े। उन्होंने प्रदेश की जनता से इस योजना में सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा है कि डिजिटल साथी-बच्चों का सहारा, फोन हमारा कार्यक्रम गरीब बच्चों के लिए वरदान साबित होगा।

अभियान के साथ अभिनेत्री यामी गौतम भी जुड़ीं

अभियान के साथ अभिनेत्री यामी गौतम भी जुड़ी हैं। इस अभियान से जुड़ने के लिए यामी गौतम ने कोई पैसा नहीं लिया है। यह अभियान हिमाचल प्रदेश के उन बच्चों के लिए चलाया जा रहा है जो कोरोना काल मे ऑनलाइन पढ़ाई के लिए स्मार्ट फाेन नहीं खरीद पाए। इसके लिए सक्षम लोगों से जरूरतमंद बच्चों के लिए स्मार्ट फाेन डोनेट करने का आह्वान किया गया था।

लोगों ने भेंट किए 1100 स्मार्ट मोबाइल फाेन

इस मौके पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षा हर बच्चे को मिले यह सरकार का दायित्व है। डिजिटल साथी अभियान के माध्यम से गरीब बच्चे जो एंड्रॉयड फाेन नहीं ले सकते वे भी इस अभियान के शुरू होने से पढ़ाई कर पाएंगे। अब इन स्मार्ट फाेन को जरूरतमंद बच्चों को दिया जाएगा। अभी तक लोगों ने 1100 स्मार्ट मोबाइल फाेन भेंट किए। इनमें अधिकतर नए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!