दर्दनाक हादसा: कार के खाई में गिरने से 2 की मौ.त, एक घायल

Edited By Vijay, Updated: 20 Apr, 2024 04:22 PM

death of 2 in car accident

चम्बा जिला के उपमंडल सलूणी के चकोली-ढल्ला-लाहरा मार्ग पर ऑल्टो कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

चम्बा (ब्यूरो): चम्बा जिला के उपमंडल सलूणी के चकोली-ढल्ला-लाहरा मार्ग पर ऑल्टो कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को नागरिक अस्पताल किहार में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज चम्बा रैफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच आरंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात लाहरा से ढल्ला की ओर जा रही आल्टो कार लाहरा जीरो प्वाइंट के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में नागेश निवासी सियूल और चतरो राम निवासी गांव लाहरा की मौके पर मौत हो गई। वहीं कुलदीप निवासी गांव ढल्ला घायल हो गया। एसपी अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!