यहां पहाड़ी के नीचे मिला इंजीनियर का शव, 2 दिन से था लापता

Edited By Vijay, Updated: 07 Sep, 2019 09:53 PM

deadbody of engineer

पुराना कांगड़ा में शनिवार को कांगड़ा किले के पास पहाड़ी के नीचे हमीरपुर निवासी युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान मनीष लखनपाल (28) निवासी गांव नरायणा जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।

कांगड़ा (कालड़ा): पुराना कांगड़ा में शनिवार को कांगड़ा किले के पास पहाड़ी के नीचे हमीरपुर निवासी युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान मनीष लखनपाल (28) निवासी गांव नरायणा जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। उक्त युवक 5 सितम्बर से लापता था। कांगड़ा थाना प्रभारी मेहर सिंह ने बताया कि पुलिस के पास दर्ज करवाई शिकायत में युवक के पिता ने कहा था कि उसका बेटा इंजीनियर है और वह एक ठेकेदार के पास काम करता है।

बीते 4 सितम्बर को उसके बेटे की पत्नी के साथ वीडियो कॉल पर अंतिम बार बात हुई थी। इसके बाद से उसका मोबाइल फोन बंद हो गया था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पुराना कांगड़ा स्थित युवक के रिहायशी मकान के आसपास तलाश शुरूकी। इस दौरान फायर ब्रिगेड की भी सहायता ली गई। फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने पहाड़ी के लगभग 150 मीटर नीचे युवक का शव बरामद किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा अस्पताल भेजा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!