धौलाधार की वादियों के मुरीद हुए क्रिकेटर युसुफ पठान, बिलिंग में उठाया पैराग्लाइडिंग का लुत्फ

Edited By Vijay, Updated: 17 Jan, 2020 11:09 PM

cricketer yusuf pathan enjoys paragliding in billing

धर्मशाला में वड़ोदरा की टीम की ओर से रणजी मैच खेलने आए क्रिकेटर युसुफ पठान ने शुक्रवार को बीड़ बिलिंग में करीब 15 मिनट तक पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठाया। युसुफ सुबह करीब 8 बजे बिलिंग पहुंचे और टैंडम फ्लाइट के जरिए उड़ान का आनंद लिया।

धर्मशाला (ब्यूरो): धर्मशाला में वड़ोदरा की टीम की ओर से रणजी मैच खेलने आए क्रिकेटर युसुफ पठान ने शुक्रवार को बीड़ बिलिंग में करीब 15 मिनट तक पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठाया। युसुफ सुबह करीब 8 बजे बिलिंग पहुंचे और टैंडम फ्लाइट के जरिए उड़ान का आनंद लिया। बीड़ के अनुभवी पैराग्लाइडिंग पायलट नवीश पाल के साथ पठान ने बिलिंग स्थित टेक ऑफ प्वाइंट से उड़ान भरी।

युसुफ पठान ने कहा कि उन्होंने पहली बार पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठाया है। उन्होंने कहा कि दूर तक खुली वादी के बीच हवा में विचरण का यह अहसास काफी रोमांचकारी है। उन्होंने धौलाधार की वादियों की जमकर तारीफ की और दोबारा यहां आने की बात कही।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!