गगरेट लौटे चैतन्य शर्मा के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, अम्ब-अन्दौरा रेलवे स्टेशन के पास फूंका पुतला

Edited By Vijay, Updated: 28 Mar, 2024 06:08 PM

congress workers protest against chaitanya sharma

वीरवार को अपने विधानसभा क्षेत्र गगरेट लौटे कांग्रेस के बागी व भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा के खिलाफ रेलवे स्टेशन अम्ब-अन्दौरा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और इसके बाद उनका पुतला भी फूंका।

अम्ब (अश्वनी): वीरवार को अपने विधानसभा क्षेत्र गगरेट लौटे कांग्रेस के बागी व भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा के खिलाफ रेलवे स्टेशन अम्ब-अन्दौरा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और इसके बाद उनका पुतला भी फूंका। हाथों में काले झंडे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता उनका रेलवे स्टेशन पर इन्तजार करते रहे लेकिन चैतन्य शर्मा अम्ब-अन्दौरा रेलवे स्टेशन पर नहीं उतरे और ऊना से सड़क मार्ग से होते हुए अम्ब से आगे निकले। रेलवे स्टेशन अम्ब में विरोध प्रदर्शन के लिए जमा हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ विशेष रूप से उपस्थित प्रदेश कांग्रेस लीगल सैल के महासचिव एवं अधिवक्ता विकास कश्यप ने कहा कि इस प्रकार से डर कर कब तक चलेगा। यदि वह सच्चे होते तो उन्हें प्रस्तावित गंतव्य पर उतर कर सच्चाई का सामना करना चाहिए था।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!