मुंगेरी लाल के सपने देखना बंद करें कांग्रेसी : विक्रम ठाकुर

Edited By prashant sharma, Updated: 03 Jan, 2022 03:58 PM

congress should stop dreaming of mungeri lal vikram thakur

उद्योग एवं परिवहन मंत्री विक्रम ठाकुर ने ऊना जिला के एकदिवसीय दौरे के दौरान बंगाणा में बस स्टैंड का शिलान्यास किया। वहीं ऊना में श्रम विभाग के अतिरिक्त भवन का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया। उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर के साथ बंगाणा में कृषि मंत्री...

ऊना (अमित शर्मा) : उद्योग एवं परिवहन मंत्री विक्रम ठाकुर ने ऊना जिला के एकदिवसीय दौरे के दौरान बंगाणा में बस स्टैंड का शिलान्यास किया। वहीं ऊना में श्रम विभाग के अतिरिक्त भवन का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया। उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर के साथ बंगाणा में कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर और ऊना में वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती मौजूद रहे। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए विक्रम ठाकुर ने नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और कांग्रेस नेताओं पर जमकर जुबानी निशाने साधे। विक्रम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में हो रहे विकास से नेता प्रतिपक्ष को बहुत पीढ़ा हो रही है। विक्रम ठाकुर ने कांग्रेसी नेताओं को मुंगेरी लाल के सपने न देखने की नसीहत देते हुए 2022 के विधानसभा चुनावों में भाजपा की सरकार दोबारा सत्तासीन होने का भी दावा किया। 

उद्योग, परिवहन एवं श्रम मंत्री विक्रम ठाकुर ने आज ऊना जिला के एक दिवसीय प्रवास पर कुटलैहड़ और ऊना सदर विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किये। सबसे पहले विक्रम ठाकुर ने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के बंगाणा में बनने वाले बस अड्डा का भूमिपूजन किया इस दौरान कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर भी उपस्थित रहे। इसके बाद उद्योग एवं श्रम मंत्री ने ऊना जिला मुख्यालय पर 60 लाख रूपये की लागत से तैयार श्रम विभाग के अतिरिक्त भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर छठे वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती भी मौजूद रहे। ऊना और बंगाणा पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उद्योग मंत्री का जोरदार स्वागत किया। 

ऊना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए विक्रम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी विधानसभा क्षेत्रों में लगातार एक समान विकास के कार्य कर रही है। इसी कड़ी के तहत आज ऊना जिला में भी विभिन्न योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किये गए है। वहीं नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और कांग्रेस नेताओं के बयानों पर पलटवार करते हुए विक्रम ठाकुर ने जमकर जुबानी हमला बोला। उद्योग मंत्री ने कहा कि नेता विपक्ष के दर्द को वो अच्छी तरह समझ सकते है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से प्रदेश में विकास कार्य हो रहे हैं, उसको लेकर ही सबसे ज्यादा पीढ़ा मुकेश अग्निहोत्री को हो रही है। उन्होंने कहा कि उनके दर्द के चलते हम विकास कार्य को बंद नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से प्रदेश में विकास कार्य हो रहे हैं, वैसा विकास आज तक मुकेश अग्निहोत्री ने देखा नहीं होगा। कांग्रेस के आगामी विधानसभा चुनावों में 60 जीतने के दावे पर चुटकी लेते हुए विक्रम सिंह ने इसे मात्र मुंगेरी लाल के सपने करार दिया। उन्होंने कहा कि भले ही उपचुनाव में भाजपा को हार मिली हो लेकिन इस हार के बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सरकार को रिपीट करवाने का मन बना लिया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!