दिल्ली में ईडी की सोनिया गांधी से पूछताछ, शिमला में रिज पर कांग्रेस का सत्याग्रह

Edited By Vijay, Updated: 26 Jul, 2022 06:07 PM

congress protest in shimla

नैशनल हैराल्ड मामले में एक तरफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई जारी है तो दूसरी तरफ कांग्रेस के प्रदर्शनों का दौर भी जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार को कांग्रेस ने राजधानी शिमला के साथ ही अन्य जिलों में सत्याग्रह का आयोजन किया।

शिमला (राक्टा): नैशनल हैराल्ड मामले में एक तरफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई जारी है तो दूसरी तरफ कांग्रेस के प्रदर्शनों का दौर भी जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार को कांग्रेस ने राजधानी शिमला के साथ ही अन्य जिलों में सत्याग्रह का आयोजन किया। कांग्रेस घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष एवं विधायक कर्नल धनीराम शांडिल की अध्यक्षता में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शिमला में एकत्रित हुए और ऐतिहासिक रिज मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष बैठकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया। इस मौके पर कांग्रेस नेता कर्नल धनीराम शांडिल, गंगू राम मुसाफिर, केहर सिंह खाची, यशवंत छाजटा, जितेंद्र चौधरी, राजेश वर्मा के साथ ही अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। महिला कांग्रेस की नेेत्रियों और अग्रणी संगठनों के पदाधिकारियों ने भी सत्याग्रह में भाग लिया।

केंद्र सरकार कर रही जांच एजैंसियों का दुरुपयोग : शांडिल
इस दौरान मीडिया से बातचीत में कर्नल शांडिल ने केंद्र की भाजपा सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व सोनिया गांधी और राहुल गांधी को परेशान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जांच एजैंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया। उन्होंने कहा कि नैशनल हेराल्ड मामले में किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं की गई है। बावजूद इसके केंद्र सरकार जान-बूझकर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को परेशान करने की कोशिश कर रही है। शांडिल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का प्रत्येक कार्यकत्र्ता गांधी परिवार के साथ चट्टान की तरह खड़ा है। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी जैसी मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए केंद्र सरकार इस तरह के हथकंडे अपना रही है। शांडिल ने कहा कि सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री पद तक को स्वीकार नहीं किया। वह एक वीर नारी हैं और पूरी बहादुरी के साथ राष्ट्र और जनता के हित की लड़ाई लड़ रही हैं।

विपक्ष की आवाज दबाने का हो रहा प्रयास : यशवंत छाजटा 
प्रदेश कांग्रेस के महासचिव यशवंत छाजटा ने आरोप लगाया कि भाजपा देश के ज्वलंत मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। भाजपा के शासनकाल में लोकतंत्र के साथ-साथ संवैधानिक संस्थाओं को भी कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता अपने शीर्ष नेतृत्व में साथ खड़ा है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!