ऊना: रायपुर बाडे़ में बस-टिप्पर में टक्कर, टिप्पर चालक की मौ.त

Edited By Vijay, Updated: 12 Apr, 2024 10:55 PM

collision between bus and tipper death of driver

ऊना जिला के तहत मैहतपुर-संतोषगढ़ लिंक रोड पर रायपुर बाडे़ में टिप्पर व बस के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में टिप्पर चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान संदीप सिह पुत्र हरजीत सिंह निवासी देहलां के रूप में हुई है।

ऊना (विशाल): ऊना जिला के तहत मैहतपुर-संतोषगढ़ लिंक रोड पर रायपुर बाडे़ में टिप्पर व बस के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में टिप्पर चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान संदीप सिह पुत्र हरजीत सिंह निवासी देहलां के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम को रायपुर बाड़े में एक उद्योग की निजी बस व टिप्पर की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में टिप्पर चालक संदीप सिंह निवासी देहलां गंभीर रूप घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से टिप्पर चालक को क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया, जहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। वहीं बस में सवार सभी उद्योग कर्मी सुरक्षित हैं। एसपी ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!