अम्ब-ऊना हाईवे पर बस-कार की टक्कर में एक की मौ.त, 6 लोग घायल

Edited By Vijay, Updated: 26 Apr, 2024 04:34 PM

collision between bus and car death of one

अम्ब-ऊना हाईवे पर धुसाड़ा में एचआरटीसी बस व कार के बीच हुई टक्कर में कार चालक की मौत हो गई जबकि बस में सवार करीब आधा दर्जन सवारियों को मामूली चोटें आई हैं।

अम्ब (अश्विनी): अम्ब-ऊना हाईवे पर धुसाड़ा में एचआरटीसी बस व कार के बीच हुई टक्कर में कार चालक की मौत हो गई जबकि बस में सवार करीब आधा दर्जन सवारियों को मामूली चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार उक्त हादसा वीरवार रात्रि करीब 10.40 बजे पेश आया। अम्ब-ऊना हाईवे पर धुसाड़ा में चम्बा–हरिद्वार रूट पर जा रही बस की विपरीत दिशा से आ रही कार से टक्कर हो गई। हादसे के बाद घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां डाॅक्टर ने कार चालक विनोद कुमार (41) पुत्र वंसी लाल निवासी वार्ड नम्बर-2 टकारला की मृत घोषित कर दिया। 

इस हादसे में बस चालक जोगिन्द्र सिंह (50) पुत्र हरिचन्द निवासी गांव खेहर, डाकघर कुडन्दल, तहसील फतेहपुर जिला कांगड़ा को गंभीर चोटें आई हैं जबकि अन्य बस चालक कुलदीप सिंह (53) पुत्र वेली राम निवासी गांव गनोह (पंजाहडा) तहसील नूरपुर जिला कांगड़ा सहित 6 सवारियों को मामूली चोटें आई हैं। बस में सवार एवं प्रत्यक्षदर्शी चम्बा निवासी निगेश कुमार ने बताया कि हादसे के समय बस में करीब 15 सवारियां थीं। थाना प्रभारी अम्ब गौरव भारद्वाज ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर सड़क हादसे में शामिल वाहनों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को वारिसों के सुपुर्द कर दिया है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!