CM जयराम ने सैंकड़ों लोगों के साथ रिज पर किया योग, बोले-तनाव और चिंता दूर करता है योग

Edited By Vijay, Updated: 21 Jun, 2022 08:02 PM

cm jairam thakur in shimla

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेशभर में योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य कार्यक्रम शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर हुआ, जहां पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सैंकड़ाें लोगों के साथ योग किया, साथ ही राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर ने राजभवन शिमला,...

शिमला (भूपिन्द्र): अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेशभर में योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य कार्यक्रम शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर हुआ, जहां पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सैंकड़ों लोगों के साथ योग किया, साथ ही राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर ने राजभवन शिमला, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने जुन्गा में योग किया। मुख्यमंत्री ने रिज मैदान शिमला पर 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीधे प्रसारण के माध्यम से कर्नाटक के मैसूर पैलेस मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद का संबोधन भी सुना। योग क्रियाओं में भाग लेने के बाद मीडिया से अनौपचारिक बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि योग शारीरिक और मानसिक अनुशासन को बनाए रखते हुए शरीर और मन को शांति प्रदान करता है। जयराम ने कहा कि योग तनाव और चिंता दूर करता है और हमें ऊर्जावान बनाए रखता है। इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, राज्य हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम के उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, एसजेवीएनएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी, निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क हरबंस सिंह ब्रसकोन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं : राज्यपाल
राजभवन शिमला में आयुष विभाग एवं हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के योग विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की तथा कर्मचारियों के साथ योग क्रियाएं कीं। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि योग के माध्यम से हमारी समृद्ध पर परंपराएं विश्व के समक्ष उजागर हुई हैं। उन्होंने कहा कि योग हमें शारीरिक एवं आत्मिक शांति प्रदान कर सुदृढ़ बनाता है। उन्होंने कहा कि हमें योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। इससे पूर्व डा. सत्य प्रकाश ने राज्यपाल को अपनी पुस्तक ‘हठ योग के आधार एवं प्रयोग’ भेंट की।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!