Edited By Kuldeep, Updated: 20 Apr, 2026 10:20 PM

सोमवार को मोइन पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भरवाईं चौक के समीप नाकाबंदी के दौरान एक गाड़ी को जांच के लिए रोका।
चिंतपूर्णी (राकेश): सोमवार को मोइन पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भरवाईं चौक के समीप नाकाबंदी के दौरान एक गाड़ी को जांच के लिए रोका। गाड़ी की तलाशी लेने पर 142 ग्राम अफीम और 301 ग्राम चूरा-पोस्त (भुक्की) बरामद किया।
पुलिस ने घटनास्थल पर ही आरोपी सुभाष (44) निवासी नागौर (राजस्थान) को गिरफ्तार कर लिया, जो वर्तमान में रानीताल के रसुह चौक क्षेत्र में निवास कर रहा है। आरोपी के विरुद्ध मोइन थाने में मादक द्रव्य अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस अब इस तस्करी तंत्र के अन्य संपर्कों को खोजने में जुट गई है।