शिमला में HRTC और Private Bus में टक्कर, पैरापिट ने टाला बड़ा हादसा

Edited By Vijay, Updated: 07 Feb, 2020 09:21 PM

bus accident in shimla

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के घणाहट्टी में एचआरटीसी बस और निजी बस में जोरदार टक्कर हो गई। इस दौरान एचआरटीसी बस में सवार यात्री बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि एचआरटीसी की बस शिमला से सरकाघाट जा रही थी जोकि यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी।

शिमला (तिलक राज): हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के घणाहट्टी में एचआरटीसी बस और निजी बस में जोरदार टक्कर हो गई। इस दौरान एचआरटीसी बस में सवार यात्री बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि एचआरटीसी की बस शिमला से सरकाघाट जा रही थी जोकि यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी। जब बस दोपहर करीब अढ़ाई बजे घणाहट्टी के पास पहुंची तो सामने से आ रही एक निजी बस से उसकी टक्कर गई।
PunjabKesari, Bus Accident Image

हादसे के दौरान एचआरटीसी बस सड़क के किनारे लगे पैरापिट में फंस गई, जिससे बस खाई में जाने से बच गई। यदि घटनास्थल पर पैरापिट न लगे होते तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है कि हादसा ओवरस्पीड की वजह से हुआ है। हादसे में किसी भी यात्री के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। हालांकि दोनों बसों को नुक्सान पहुंचा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!