लाहौल-स्पीति के शकोली में हिमस्खलन, त्रिलोकीनाथ मार्ग हुआ अवरुद्ध

Edited By Vijay, Updated: 28 Feb, 2021 10:06 PM

avalanche at shakoli in lahaul spiti

लाहौल-स्पीति जिला की पट्टन घाटी के शकोली गांव के समीप हिमस्खलन होने से त्रिलोकीनाथ मार्ग अवरुद्ध हो गया है। हिमस्खलन होने से हालांकि कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है लेकिन मार्ग बंद हो गया है। पीडब्ल्यूडी विभाग सड़क बहाली में जुट गया है।

मनाली (ब्यूरो): लाहौल-स्पीति जिला की पट्टन घाटी के शकोली गांव के समीप हिमस्खलन होने से त्रिलोकीनाथ मार्ग अवरुद्ध हो गया है। हिमस्खलन होने से हालांकि कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है लेकिन मार्ग बंद हो गया है। पीडब्ल्यूडी विभाग सड़क बहाली में जुट गया है। गौर हो कि रक्षा भू-भाग अनुसंधान लगातार हिमस्खलन की आशंका व्यक्त कर रहा है, जिसे देखते हुए लाहौल-स्पीति प्रशासन ने पर्यटकों के घाटी में आने पर रोक लगा दी है जबकि कुल्लू प्रशासन ने भी अटल टनल पर्यटकों के लिए बंद रखी है। रक्षा भू-भाग अनुसंधान ने भी हिमस्खलन को लेकर चेतावनी जारी की है। ग्रामीणों रणवीर, ब्रजराम व सुख राम ने बताया कि शकोली गांव के पास हिमस्खलन हुआ है। उन्होंने बताया कि हिमस्खलन होने से जानमाल का नुक्सान नहीं हुआ है। एसडीओ केडी कश्यप ने बताया कि हिमस्खलन होने से मार्ग अवरुद्ध हो गया था, जिसे बहाल कर लिया गया है।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!