CPIM के कार्यालय पर अज्ञात लोगों ने किया पथराव, प्रत्याशी व कार्यकर्ता बाल-बाल बचे

Edited By Vijay, Updated: 15 May, 2019 10:50 PM

attack on office of cpim

जिला कुल्लू के आनी उपमंडल के निरमंड थाने के तहत मंगलवार रात को कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने सी.पी.आई.एम. के कार्यालय चाटी में आधी रात को पथराव किया, जिसकी सूचना सी.पी.आई.एम. के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

कुल्लू (दिलीप): जिला कुल्लू के आनी उपमंडल के निरमंड थाने के तहत मंगलवार रात को कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने सी.पी.आई.एम. के कार्यालय चाटी में आधी रात को पथराव किया, जिसकी सूचना सी.पी.आई.एम. के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार बीती रात को सी.पी.आई.एम. के कार्यालय चाटी में एक कमरे में प्रत्याशी दलीप सिंह काईथ व पीयुष सोए थे, वहीं दूसरे कमरे में सी.पी.आई.एम. के कुछ कार्यकर्ताओं का दल सोया था। देर रात को कुछ शरारती तत्वों द्वारा कार्यालय पर पथराव किया गया, जिससे खिड़की का शीशा टूट गया। हालांकि किसी व्यक्ति को कोई चोट नहीं पहुंची है।
PunjabKesari, Glass Break Image

अज्ञात लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

सी.पी.आई.एम. के कार्यकर्ता कुलदीप सिंह ने थाना को लिखित शिकायत देकर अज्ञात लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा इस तरह की गतिविधियों को अंजाम देने वाले लोग लोकतंत्र को खराब कर रहे हैं। मामले की पुष्टि करते हुए ए.एस.पी. कुल्लू राजकुमार चंदेल ने बताया कि पुलिस ने धारा 336, 427, 34 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!