Kangra: ATS विवाद पर फिर गरमाया, वाहन संचालकों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी

Edited By Vijay, Updated: 22 Apr, 2026 06:01 PM

ats controversy flares up again

ऑटोमेटेड ट्रांसपोर्ट सैटर (एटीएस) के विरोध में व्यवसायिक वाहन संघर्ष समिति का आंदोलन एक बार फिर तेज होता नजर आ रहा है।

धर्मशाला (प्रियंका): ऑटोमेटेड ट्रांसपोर्ट सैटर (एटीएस) के विरोध में व्यवसायिक वाहन संघर्ष समिति का आंदोलन एक बार फिर तेज होता नजर आ रहा है। बुधवार को समिति का प्रतिनिधिमंडल डीसी कांगड़ा से मिला और अपनी मांगों को लेकर पक्ष रखा। समिति के सदस्यों ने बताया कि छह अप्रैल को किए गए चक्काजाम के बाद प्रशासन की ओर से समाधान का आश्वासन मिला था, लेकिन अभी तक ठोस कार्रवाई नहीं होने से वाहन संचालकों में रोष बना हुआ है। इसी कड़ी में सोमवार को भी प्रतिनिधिमंडल डीसी कांगड़ा से मिलने पहुंचा था, लेकिन मुलाकात न हो पाने पर कचहरी अड्डा स्थित हनुमान मंदिर में न्याय की गुहार लगाई गई।

बैठक में समिति के अध्यक्ष विक्की पठानिया ने बताया कि उपायुक्त ने चार से पांच दिनों के भीतर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। डीसी ने यह भी कहा कि वाहन संचालकों की समस्याओं को प्रमुखता से संबंधित स्तर पर उठाया गया है। विक्की पठानिया ने स्पष्ट किया कि समिति फिलहाल प्रशासन के आश्वासन का सम्मान करते हुए पांच दिन का समय दे रही है। यदि इस अवधि में कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले समय में चक्काजाम के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों का घेराव भी किया जा सकता है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!