ऊना के बंगाणा में कोरोना का एक और मामला, कोलकाता की है ट्रैवल हिस्ट्री

Edited By Vijay, Updated: 23 May, 2020 06:11 PM

another case of corona in una

ऊना जिला के उपमंडल बंगाणा में कोरोना का एक और मामला सामने आया है। सीएमओ ऊना ने इसकी पुष्टि की है। 24 वर्षीय युवक कोलकाता से लौटा था। बता दें कि करीब 2 माह पहले बंगाणा के कुटलैहड़ क्षेत्र से कोलकाता गई बारात लॉकडाऊन के चलते वहीं फंस गई थी।

ऊना (सुरेंद्र): ऊना जिला के उपमंडल बंगाणा में कोरोना का एक और मामला सामने आया है। सीएमओ ऊना ने इसकी पुष्टि की है। 24 वर्षीय युवक कोलकाता से लौटा था। बता दें कि करीब 2 माह पहले बंगाणा के कुटलैहड़ क्षेत्र से कोलकाता गई बारात लॉकडाऊन के चलते वहीं फंस गई थी। बारात में गए 18 लोगों में उक्त युवक भी शामिल था। ये सभी सरकार से उन्हें हिमाचल लाने की गुहार लगा रहे थे। जब इन्हें हिमाचल लाया गया तो ऊना के एक क्वारंटाइन सैंटर में रखा गया था। इसके बाद इनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे। शनिवार को उक्त युवक की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। इस मामले के साथ ऊना जिला में अब कोरोना के 20 मामले हो चुके हैं जबकि एक्टिव केस 3 हो गए हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!