ऊना में 68 वर्षीय बुजुर्ग पिछले 8 दिनों से लापता, परिवार में मचा हड़कंप

Edited By Swati Sharma, Updated: 03 Apr, 2026 06:07 PM

68 year old man missing in una for the past 8 days

Una News : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक बुजुर्ग के रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। लाल सिंगी गांव के रहने वाले 68 वर्षीय व्यक्ति पिछले आठ दिनों से घर नहीं लौटे हैं, जिसके बाद परिजनों की चिंता बढ़ गई है। परिजनों द्वारा...

Una News : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक बुजुर्ग के रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। लाल सिंगी गांव के रहने वाले 68 वर्षीय व्यक्ति पिछले आठ दिनों से घर नहीं लौटे हैं, जिसके बाद परिजनों की चिंता बढ़ गई है। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने के बावजूद जब बुजुर्ग का कोई पता नहीं चला, तो उन्होंने पुलिस प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

25 मार्च को घर से निकले थे कमलेश कुमार

पुलिस को दी गई शिकायत में राकेश कुमार (निवासी लाल सिंगी) ने बताया कि उनके पिता कमलेश कुमार (68) बीती 25 मार्च को अचानक घर से कहीं चले गए और वापस नहीं लौटे। राकेश के अनुसार, परिवार ने पहले अपने स्तर पर सभी संभावित ठिकानों, रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में उनकी तलाश की, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए ऊना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है और बुजुर्ग की तलाश शुरू कर दी है।

एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा, "लापता व्यक्ति की तलाश के लिए पुलिस द्वारा सूचना प्रसारित कर दी गई है। पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है ताकि बुजुर्ग को जल्द से जल्द सुरक्षित बरामद किया जा सके।"
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!