पुलिस ने नाकाबंदी पर रोकी कार....छत में छिपाया चिट्टा बरामद, 3 युवक गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 22 Apr, 2026 04:07 PM

3 youths arrested with heroin

जिला बिलासपुर के थाना सदर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने जामली के समीप नाकाबंदी के दौरान एक कार से चिट्टा बरामद किया है और इस मामले में तीन युवकों को हिरासत में लिया है।

बिलासपुर (बंशीधर): जिला बिलासपुर के थाना सदर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने जामली के समीप नाकाबंदी के दौरान एक कार से चिट्टा बरामद किया है और इस मामले में तीन युवकों को हिरासत में लिया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस टीम गत दिवस जामली क्षेत्र में वाहनों की जांच के लिए नाका लगाए हुए थी। इसी दौरान एक कार (HP24B-9390) वहां से गुजरी, जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया। जांच के दौरान पुलिस ने कार की छत के अंदर छिपाकर रखा गया 3.15 ग्राम चिट्टा बरामद किया। 

पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए तीनों युवकों की पहचान पंकज कुमार (चालक) निवासी गांव पलोग, डाकघर दगसेच, तहसील सदर व जिला बिलासपुर, पंकज कुमार निवासी गांव तरांबड़ी, डाकघर दयोथ व तहसील सदर और दिनेश कुमार निवासी गांव तरांबड़ी, डाकघर दयोथ व तहसील सदर के रूप में की गई है।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया है। थाना सदर में आरोपियों के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की आगामी गहन जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि चिट्टा कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई किसे दी जानी थी।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!