Breaking News : हमीरपुर में कोरोना के 12 नए मामले, हिमाचल में 164 पहुंचा आंकड़ा

Edited By Vijay, Updated: 22 May, 2020 05:33 PM

12 new corona cases in hamirpur

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले कल जहां एक ही दिन में जिला में 31 कोरोना के मामले सामने आए थे, वहीं शुक्रवार को 12 और नए मामले अभी तक सामने आ चुके हैं। इनमें से 4 मामले सुबह सामने आए थे।

हमीरपुर (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले कल जहां एक ही दिन में जिला में 31 कोरोना के मामले सामने आए थे, वहीं शुक्रवार को 12 और नए मामले अभी तक सामने आ चुके हैं। इनमें से 4 मामले सुबह सामने आए थे। जिला प्रशासन द्वारा इन सभी की जानकारी एकत्रित की जा रही है। बता दें कि हमीरपुर में 2 दिनों 43 केस सामने आ चुके हैं, जिनके चलते यहां कोरोना मरीजों का आंकड़ा 58 पहुंच चुका है जबकि एक्टिव केस 53 हो गए हैं। वहीं  हिमाचल में कोरोना के कुल मामले 164 और एक्टिव केस 102  हो गए हैं। वहीं 55 लोग ठीक होकर घर चले गए हैं जबकि 4 लोग प्रदेश से बाहर हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!