हमीरपुर की नेरी पंचायत में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए 10 परिवार

Edited By Vijay, Updated: 04 Jul, 2020 06:40 PM

10 families left congress and joined bjp

हमीरपुर जिला में ग्राम पंचायत नेरी की अनुसूचित जाति बस्ती के लगभग 10 परिवारों ने आज कांग्रेस छोड़ कर भाजपा का दामन थामा, जिनका विधायक नरेंद्र ठाकुर ने पटका पहनाकर स्वागत किया तथा बधाई दी।

हमीरपुर (राजीव): हमीरपुर जिला में ग्राम पंचायत नेरी की अनुसूचित जाति बस्ती के लगभग 10 परिवारों ने आज कांग्रेस छोड़ कर भाजपा का दामन थामा, जिनका विधायक नरेंद्र ठाकुर ने पटका पहनाकर स्वागत किया तथा बधाई दी। इस मौके पर विधायक ने कहा कि इन लोगों के भाजपा में शामिल होने से भाजपा परिवार को सुदृढ़ता मिलेगी तथा आने वाले समय में विधानसभा क्षेत्र में पार्टी का वर्चस्व और ज्यादा बढ़ जाएगा, साथ ही उन्होंने यह अपेक्षा जताई कि ये सभी लोग भविष्य में भाजपा का भरपूर साथ देंगे तथा अपने तन-मन से जनता और पार्टी की सेवा करेंगे।

भाजपा में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से कैप्टन अजय कुमार, रकेश कुमार, भागीरथ, सुशील कुमार, लेखराज, अश्विनी, अनिल कुमार, राजेश कुमार, शुभम, रूपलाल, मस्तराम, देशराज व रीना देवी इत्यादि हैं। इस मौके पर नेरी ग्राम पंचायत प्रधान पुष्पा देवी, उपप्रधान एवं भाजपा शक्ति केंद्र नेरी के अध्यक्ष हरदेव सिंह, बूथ अध्यक्ष विक्रम सिंह तथा सुशील कुमार भी उपस्थित रहे। यह जानकारी हमीरपुर मंडल के मीडिया प्रभारी विक्रमजीत सिंह बन्याल ने दी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!