Tourism Hub बनेगा मां नैना देवी मंदिर, प्रदेश में बनेगा पहला Glass Sky Walk Bridge

Edited By Dishant Kumar, Updated: 04 Mar, 2021 08:21 PM

विश्वविख्यात शक्तिपीठ मां नैना देवी को धार्मिक पर्यटन स्थल के साथ-साथ अब टूरिज्म की दृष्टि से भी विकसित किया जाएगा। जिसके लिए मंदिर न्यास द्वारा विदेशों की तर्ज पर ग्लास स्काई वॉक ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। जिससे श्रद्धालुओं को यहां रोचक एक्टिविटी...

विश्वविख्यात शक्तिपीठ मां नैना देवी को धार्मिक पर्यटन स्थल के साथ-साथ अब टूरिज्म की दृष्टि से भी विकसित किया जाएगा। जिसके लिए मंदिर न्यास द्वारा विदेशों की तर्ज पर ग्लास स्काई वॉक ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। जिससे श्रद्धालुओं को यहां रोचक एक्टिविटी करने का मौका मिलेगा। उपायुक्त रोहित जमवाल ने बताया कि हाल ही में मंदिर न्यास की बैठक में इसे लेकर प्रस्ताव पारित किया गया है। जल्द ही इसकी प्रपोजल बनाया जाएगा और भौगोलिक परिस्थितियों का अध्ययन करने के बाद इसके निर्माण कार्य को शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में तो मां नयना देवी विकसित हो चुका है, लेकिन टूरिज्म की दृष्टि से यहां कोई एक्टिविटी नहीं है। लेकिन, ग्लास स्काई वॉक ब्रिज बनने से यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भी इजाफा होगा और टूरिज्म को भी काफी बढ़ावा मिलेगा।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!