Himachal: एक प्यार ऐसा भी...पत्नी के देहांत के 24 घंटे के भीतर पति ने भी त्यागा संसार

Edited By Jyoti M, Updated: 03 Mar, 2025 04:57 PM

within 24 hours of wife s death the husband also left the world

जिला सिरमौर में एक मार्मिक घटना सामने आई है, जहां पत्नी के देहांत के महज 24 घंटे के भीतर पति ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। अविस्मरणीय एवं अटूट प्रेम की यह घटना श्री रेणुका जी क्षेत्र की है, जहां साथ सटे बैडोन गांव के एक दंपति के बीच प्यार इतना...

नाहन, (आशु) : जिला सिरमौर में एक मार्मिक घटना सामने आई है, जहां पत्नी के देहांत के महज 24 घंटे के भीतर पति ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। अविस्मरणीय एवं अटूट प्रेम की यह घटना श्री रेणुका जी क्षेत्र की है, जहां साथ सटे बैडोन गांव के एक दंपति के बीच प्यार इतना गहरा था कि दोनों ने एक-दूसरे के बिना जीना स्वीकार नहीं किया। दरअसल लीला देवी (72) का कैंसर की वजह से गत शनिवार यानी 1 मार्च को देहांत हो गया था। अपनी पत्नी के अचानक संसार को अलविदा कहने के बाद ईश्वर सिंह (82) को इतना गहरा सदमा लगा कि रविवार को उन्होंने भी अपने प्राण त्याग दिए। 

दोनों पति-पत्नी ग्राम बैडोन में रहते थे। उनके इकलौते पुत्र संदीप नेगी हिमाचल प्रदेश पुलिस में सहायक उपनिरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। संदीप नेगी की पत्नी भी हिमाचल प्रदेश पुलिस में ही तैनात हैं। उधर, इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है और लोग पति-पत्नी के इस अटूट प्रेम की प्रशंसा कर रहे हैं। ये दोनों अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं, जिसमें एक पुत्र, 3 पुत्रियां, 3 पोते और नाती-नातिन शामिल हैं। बता दें कि लीला देवी शिक्षा विभाग से बतौर बी.पी.ई.ओ. सेवानिवृत्त हुई थीं, जबकि उनके पति ईश्वर सिंह भारतीय सेना से रिटायर हुए थे। ये दोनों पति-पत्नी बड़े प्रेम से ग्राम बैडोन में रहते थे। यहां इनका अपना रिहायशी मकान है।

स्वर्गीय लीला देवी व दिवंगत ईश्वर सिंह भी कुछ समय से अपने पुत्र के पास ही नाहन में रह रहे थे। गत शनिवार यानी 1 मार्च को लीला देवी का नाहन में लम्बी बीमारी के बाद देहांत हो गया था। ईश्वर सिंह इस घटना को सहन नहीं कर सके। पत्नी के जाने के बाद उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई और उन्हें इलाज के लिए नाहन से पी. जी. आई. चंडीगढ़ रैफर करना पड़ा, जहां रविवार को उन्होंने भी संसार को अलविदा कह दिया। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है, तो वहीं पति-पत्नी के इस अटूट प्रेम की क्षेत्रवासी प्रशंसा भी कर रहे हैं।

उक्त दंपति के निधन पर श्री रेणुकाजी विकास बोर्ड के सदस्य इंद्र प्रकाश गोयल, पूर्व चेयरमैन जिला परिषद राजेंद्र ठाकुर, माता बाला सुंदरी मंदिर कमेटी बैडोन के अध्यक्ष नंदलाल, सेवानिवृत्त स्कूल प्रिंसीपल सुनील शर्मा और बहादुर सिंह नंबरदार आदि ने गहरा शोक प्रकट करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की। उधर, इंद्र प्रकाश गोयल ने बताया कि स्व. लीला देवी का गत शनिवार 1 मार्च को अंतिम संस्कार किया गया, जबकि उनके पति ईश्वर सिंह का रविवार शाम को गिरि गंगा के पावन तट पर अंतिम संस्कार किया गया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!