Himachal: गिरी नदी में आई भयंकर बाढ़, 50 लोग निकाले गए सुरक्षित

Edited By Jyoti M, Updated: 01 Sep, 2025 03:32 PM

severe flood in giri river 50 people evacuated safely

गिरी नदी में आई भारी बाढ़ के कारण बांगड़ान बस्ती से 50 से अधिक लोगों को प्रशासन द्वारा सुरक्षित रूप से निकाला गया। यह कार्रवाई बांगड़ान पुल के समीप नदी द्वारा भूमि कटाव के चलते उत्पन्न हुए गंभीर खतरे को देखते हुए की गई।

सिरमौर (आशु)। गिरी नदी में आई भारी बाढ़ के कारण बांगड़ान बस्ती से 50 से अधिक लोगों को प्रशासन द्वारा सुरक्षित रूप से निकाला गया। यह कार्रवाई बांगड़ान पुल के समीप नदी द्वारा भूमि कटाव के चलते उत्पन्न हुए गंभीर खतरे को देखते हुए की गई। इसी दौरान गिरी नदी के तेज़ बहाव में लिफ़्ट सिंचाई योजना (एल.आई.एस.) बांगड़ान नम्बर-2 का सम्पवेल तथा 5 सबमर्सिबल पम्प सेट बह गए, जिससे सिंचाई ढांचे को भारी क्षति पहुँची है।

जिला प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने के साथ-साथ आवश्यक राहत प्रबंध सुनिश्चित किए हैं। एसडीएम पांवटा साहिब गुंजित सिंह चीमा का कहना है कि नुकसान के आकलन और बहाल करने का कार्य प्राथमिकता पर किया जा रहा है। प्रशासन आमजन से पुनः अपील करता है कि नदी-नालों के किनारे रहने वाले लोग सतर्क रहें तथा किसी भी प्रकार की असावधानी न बरतें और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!