जैसे दाने-दाने को तरस रहा पाकिस्तान, वैसे एक-एक सीट को तरस रही कांग्रेस : अनुराग ठाकुर

Edited By Vijay, Updated: 18 May, 2024 03:30 PM

union minister anurag thakur

हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर अपने चुनाव प्रचार के अभियान के तहत शनिवार को चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। इस दौरान अनुराग ठाकुर का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी के साथ स्वागत किया।

ऊना (अमित): हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर अपने चुनाव प्रचार के अभियान के तहत शनिवार को चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। इस दौरान अनुराग ठाकुर का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी के साथ स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री ने करीब आधा दर्जन नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री के साथ हिमाचल प्रदेश के पूर्व कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर और भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलबीर चौधरी ने भी जनता को संबोधित किया। पत्रकारों से बातचीत में अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रचार अभियान में जनता का अपार समर्थन भाजपा को मिल रहा है और देश की जनता नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है। 

इस मौके पर अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी द्वारा 5 जून को महिलाओं के खाते में पैसे डालने के दावे पर अनुराग ठाकुर ने चुटकी ली। उन्होंने कहा कि ऐसा जादू राहुल गांधी कई बार करते हैं। कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में भी कुछ इसी तरह करने का काम किया था लेकिन 16 महीने बाद भी आज महिलाएं सरकार से मिलने वाले अपने पैसों का इंतजार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा 400 पार के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है लेकिन कांग्रेस अब 40 सीटों के आंकड़े से भी पिछड़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि जो हालत पाकिस्तान के लोगों की दाने-दाने को लेकर है वही हालत भारत में कांग्रेस की एक-एक सीट को लेकर है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!