प्रदेश की अब तक कितनी महिलाओं को दिए 1500 रुपए, कांग्रेस दे जवाब : अनुराग ठाकुर

Edited By Vijay, Updated: 17 Apr, 2024 10:22 PM

union minister anurag thakur

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर रामनवमी के अवसर पर बुधवार को चिंतपूर्णी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने माथा टेका और माता का आशीर्वाद लिया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने वट्ट वृक्ष पर मौली भी बांधी।

चिंतपूर्णी (सुनील): केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर रामनवमी के अवसर पर बुधवार को चिंतपूर्णी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने माथा टेका और माता का आशीर्वाद लिया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने वट्ट वृक्ष पर मौली भी बांधी। उन्होंने कहा कि पूरे देश में रामनवमी को धूमधाम से मनाया जाता है, आज उन्हें माता का आशीर्वाद लेने का सौभाग्य मिला। अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह देश के लोगों का सौभाग्य है कि उन्हें ऐसे प्रधानमंत्री मिले हैं जो धर्म में विश्वास भी करते हैं और सभी धर्मों का सम्मान भी करते हैं।

अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर भाजपा द्वारा महिलाओं को 1500 रुपए रुकवाने की बात पर कहा कि भाजपा वह राजनीतिक दल है जिसने नारी शक्ति वंदन भी किया और नारी शक्ति वंदन बिल लाकर लोकसभा व विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया। इसके अलावा सरकार द्वारा महिलाओं के लिए कई योजनाएं भी चलाई गई हैं जिसका लाभ महिलाओं को मिल रहा है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में करोड़ों श्रद्धालु पर्यटकों की भूमिका मंदिरों के कारण है।

अनुराग ठाकुर ने हिमाचल कांग्रेस की सरकार से जवाब मांगा है कि उन्होंने अपने घोषणा पत्र में प्रदेश की 23 लाख महिलाओं को 1500 रुपए देने की बात कही थी, अब तक कितनी महिलाओं को 1500 रुपए प्रदेश कांग्रेस सरकार ने दिए हैं। प्रदेश की बहनों को उन्हें जवाब देना होगा। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष बलवीर चौधरी, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष नर्मदा जसवाल, चिंतपूर्णी भाजपा बूथ कमेटी के प्रधान निरंजन कालिया, सनी कालिया, संजीव रतन, कुंदन गर्ग व सतीश कालिया सहित अन्य भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!